Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SSC MTS Vacancy 2025: एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 24 जुलाई तक भरा जा सकता है फॉर्म

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 04:39 PM (IST)

    कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इच्छुक एवं प ...और पढ़ें

    SSC MTS Vacancy 2025 Notification जारी।

    SSC MTS Vacancy 2025 Notification जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जारी SSC MTS Notification 2025 जारी कर दिया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही एसएससी की ओर से भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी स्टार्ट कर दी गई है जो 20 जुलाई 2025 तक जारी  

    पात्रता एवं मापदंड यहां से करें चेक 

    जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे फॉर्म भरने से पहले आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें। एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 

    आयु सीमा 

    एसएससी एमटीएस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। 

    इन डेट्स में होगी परीक्षा 

    एसएससी की ओर से एग्जाम कैलेंडर जारी कर इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों को पहले ही घोषित कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करेंगे उनके लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक करवाया जायेगा। 

    खबरें और भी

    BPSC 71 notification

    एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। जो अभ्यर्थी पहले ही ओटीआर कर चुके हैं वे सीधे फॉर्म भर सकते हैं। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर Apply लिंक पर क्लिक करेंगे। इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद नए पेज पर New User? Register Now पर क्लिक करना होगा। अब मांगी गए डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा। अंत में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। 

    कितनी लगेगी फीस 

    इस भर्ती में आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- RRB Technician Recruitment 2025: आरआरबी टेक्नीशियन पदों के लिए चेक करें योग्यता, आवेदन 28 जून से होने वाले हैं स्टार्ट