विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UIIC AO Recruitment 2026: यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट

Published: Mon, 07 Sep 2026 11:32 AM (IST)

यूआईआईसी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 225 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में स्नातक एवं परास्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

UIIC AO Vacancy 2026

UIIC AO Vacancy 2026

HighLights

  1. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. 28 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए कल यानी 8 सितंबर से आवेदन पत्र भर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 सितंबर 2026 तय की गई है।

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ इंजीनियरिंग डिग्री/ पोस्टग्रेजुएशन डिग्री/ हिंदी-अंग्रेजी विषयों के साथ पोस्टग्रेजुएशन आदि किया हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रतिशत में 5 फीसदी अंकों की छूट दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 जून 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट की डेट  8 सितंबर 2026 
आवेदन करने की अंतिम तिथि  28 सितंबर 2026 
एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि  28 सितंबर 2026 
कॉल लेटर जारी होने की डेट  परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व
टियर-1 प्रीलिम एग्जाम की डेट  22 अक्टूबर 2026 
टियर-2 मुख्य परीक्षा की तिथि  30 नवंबर 2026 

ऑनलाइन इन स्टेप्स को फॉलो करके भर सकेंगे फॉर्म

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पोर्टल पर पहले पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड कर दें।
  • इसके बाद आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
  • अंत में आप फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क के अलावा GST शुल्क का भुगतान अलग से करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

UIIC AO Recruitment 2026 Notification

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम एग्जामिनेशन, मेंस एग्जामिनेशन, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती के जरिये कुल 225 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Administrative Officer - Generalists के लिए 200 पद और Administrative Officer – Hindi Officers के लिए 25 पद निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ एग्जीक्यूटिव एवं क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर हो रही भर्ती, यहां से करें अप्लाई