Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UKPSC APS Exam 2024: उत्तराखंड में एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, 7 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 02:10 PM (IST)

    उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल ह ...और पढ़ें

    UKPSC APS Exam 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    UKPSC APS Exam 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. उत्तरखंड एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी एग्जामिनेशन 2024 के लिए आवेदन शुरू।
    2. 7 अगस्त तक भरा जा सकता है फॉर्म।
    3. 12 से 21 अगस्त तक आवेदन में कर सकेंगे संशोधन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 7 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें।

    क्या है योग्यता

    एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके साथ ही हिंदी आशुलेखन में 80 शब्द प्रति मिनट के साथ हिंदी टाइपिंग में 8000 डिप्रेशन प्रति घंटा की गति एवं अंग्रेजी आशुलेखन में 100 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग में 8000 डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होनी चाहिए।

    आयु सीमा

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

    कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन बॉक्स में क्लिक करें।
    • अब आपको Additional Private Secretary Exam-2024 बॉक्स में क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आप पहली स्टेप में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • इसके बाद आप सभी जानकारी सही-सही भरकर फॉर्म को पूरा करें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

    खबरें और भी

    जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 222.30 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग को 102.30 रुपये और पीएच (दिव्यांग) वर्ग को 22.30 रुपये शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- CDAC Recruitment 2024: सी-डैक में वैज्ञानिक और तकनीकी पदों पर हो रही भर्ती, यहां से चेक करें पात्रता और मापदंड