Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Aganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर बंपर भर्ती का एलान, 12वीं उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी कर सकती हैं अप्लाई

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 10:28 AM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश राज्य के 31 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के 23753 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी महिला अभ्यर्थी 12वीं उत्तीर ...और पढ़ें

    UP Aganwadi Bharti 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    UP Aganwadi Bharti 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
    2. केवल महिला अभ्यर्थी ही कर सकती है अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आंगनवाड़ी वर्कर के 23753 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कुल राज्य के 31 जिलों में की जाएगी। जो भी महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। भर्ती के लिए जिलेवार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं। फॉर्म भरने से पहले निर्धारित पात्रता अवश्य चेक कर लें।

    कौन ले सकता है भर्ती में भाग

    इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही भाग ले सकती हैं। इसके साथ ही आप जिस जिले से भर्ती के लिए अप्लाई कर रही हैं वहां का मूल निवासी होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
    • यहां आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आप नए पेज पर पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरें।
    • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    UP Aganwadi Bharti 2024 Online Form डायरेक्ट लिंक

    नहीं लगेगा आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन के साथ किसी भी अभ्यर्थी को एप्लीकेशन शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी वर्ग की महिलाएं निशुल्क रूप से ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Safai Karamchari Bharti: शैक्षिक योग्यता के बिना सरकारी नौकरी पाने का मौका, सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से