Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Anganwadi Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती, जानें पारिश्रमिक और योग्यता

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2022 04:26 PM (IST)

    UP Anganwadi Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश में स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया दो माह के भीतर ...और पढ़ें

    यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022: 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती दो माह के भीतर की जानी है
    यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022: 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती दो माह के भीतर की जानी है

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Anganwadi Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों की भर्ती का इंतजार कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ति (Anganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है। यूपी सरकार की तरफ से सोशल मीडिया के माध्यम से आज, 5 सितंबर 2022 को आधिकारिक तौर पर साझा की गई जानकारी मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा करीब 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती दो माह के भीतर की जानी है। यूपी में आंगनबाड़ी वर्कर के 1.89 लाख (1,89,836) पद हैं, इनमें से करीब 52 हजार रिक्त खाली हैं, जो कि अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष के पूरा होने या देहांत या अन्य कारणों रिक्त हैं। बता दें कि वर्ष 2012 के बाद से बड़े पैमाने पर भर्ती न होने से आंगनबाड़ी वर्कर के पद रिक्त चल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें - Teachers Day 2022: शिक्षक दिवस पर जानें 4000 टीचिंग (TGT, PGT व अन्य) पदों के बारे में जहां है आवेदन का मौका

    UP Anganwadi Recruitment 2022: यूपी आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए योग्यता

    आमतौर पर आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए योग्यता हाई स्कूल यानि दसवीं होती है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट यानि बारहवीं उत्तीर्ण किए जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को उस स्थान का निवासी होना चाहिए जहां के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, यूपी आंगनबाड़ी वर्कर योग्यता की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा जारी की जाने वाली यूपी आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन 2022 का इंतजार करना होगा।

    UP Anganwadi Recruitment 2022: यूपी आंगनबाड़ी वर्कर के लिए पारिश्रमिक

    यूपी सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी मुताबिक निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति के बाद 4000 रुपये का मासिक पारिश्रमिक राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। साथ ही, केंद्र सरकार की तरफ से 1500 रुपये मासिक की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी वर्कर को 400 रुपये मोबाइल रिचार्स की सहायता राशि हर माह दी जाएगी।