UP MTS Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एमटीएस पदों पर हो रही भर्ती, 8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
उत्तर प्रदेश में एमटीएस के पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 22 अगस्त तक फॉर्म भरा जा सकता है। 8th क्लास पास इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP MTS Bharti 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।
HighLights
एमटीएस पदों पर 8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई।
22 अगस्त है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ यानी की MTS के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 अगस्त 2026 निर्धारित है।
8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सोशल स्टडी, कंप्यूटर विषयों के साथ 8th क्लास उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इन जिलों में होंगी नियुक्तियां
आपको बता दें कि यह जरिये कुल 45 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश के जनपदों- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, फर्रुखाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, ललितपुर, बांदा, आजमगढ़, बलिया, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, हापुड़, और संभल में होंगी।
कैसे करें अप्लाई
- यूपी एमटीएस भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।
वेतन
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 15618 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

