यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Police Bharti के लिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें क्या रहेगी शैक्षिक योग्यता एवं शारीरिक मापदंड
UP Police Constable Bharti उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जुलाई माह में यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी क ...और पढ़ें

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से राज्य में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली जानी है जिसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। UPPRPB की ओर से यह भर्ती कुल 52699 पदों पर निकाली जानी है जिसमें से 41811 सिपाही के पद, 8540 पीएससी, 1007 फायरमैन और विशेष सुरक्षा बल के 1341 पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के दूसरे से तीसरे सप्ताह में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रॉसेस के लिए डेट्स का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए होनी चाहिए ये योग्यता, पढ़ें डिटेल
UP Police Constable Bharti: क्या होगी शैक्षिक योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से 12वीं/ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
UP Police Constable Recruitment: किस उम्र के अभ्यर्थी कर सकेंगे अप्लाई
यूपी पुलिस भर्ती में भाग लेने के लिए किसी भी अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग (अनारक्षित) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष एवं अनरिजर्व कैटेगरी की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गयी है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों- ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 31 वर्ष तय की गयी है।
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Age Relaxation: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती आयु सीमा में कोविड के चलते छूट की मांग
UP Police Vacancy 2023: क्या होनी चाहिए शारीरिक योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए शारीरिक योग्यता पूर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। शारीरिक योग्यता निम्नलिखित है-
- पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जनजातियों (पुरुष) के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।
- अनुसूचित जनजातियों (महिला) के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवारों का सीना 79 सेंटीमीटर (बिना फुलाए) एवं फुलाव के साथ 84 सेंटीमीटर होना होना चाहिए।
- अनुसूचित जनजातियों के लिए सीना 77 सेंटीमीटर (बिना फुलाए) एवं 82 सेंटीमीटर फुलाव के साथ होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा चयन, जानें सिलेक्शन प्रॉसेस