Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड टीचर के 7666 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 11:22 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 7 साल बाद असिस्टेंट टीचर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती (UP LT Teacher Vacancy 2025) निकाली गई है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस ...और पढ़ें

    UP Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन 28 जुलाई से होंगे स्टार्ट।
    UP Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन 28 जुलाई से होंगे स्टार्ट।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट टीचर के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।
    2. 28 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से राज्य में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा 2025 (UP LT Grade Teacher recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान हुआ है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।

    जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे केवल ऑनलाइन माध्यम से कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

    भर्ती विवरण

    अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिये इस भर्ती के जरिये कुल 7666 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से राजकीय विद्यालयों के अंतर्गत पुरुष शाखा हेतु 4860 पद और महिला शाखा हेतु 2525 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत कुल 81 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता का विवरण आज विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर साझा कर दी जाएगी। इस भर्ती में संबंधित विषयों से ग्रेजुएशन के साथ बीएड करने वाले अभ्यर्थी भाग ले पाएंगे। कई विषयों के लिए बीएड में छूट दी गई है।

    इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूमतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले एवं 1 जुलाई 2024 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    खबरें और भी

    7 साल बाद हो रही भर्ती

    आपको बता दें कि यूपी में एलटी ग्रेड टीचर के पदों पर भर्ती 7 साल बाद निकाली गई है। इससे पहले वर्ष 2018 में कुल 10768 रिक्त पदों पर भर्ती की गई थी।

    कैसे होगा चयन

    इस बार आयोग की ओर से इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस बार चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करनी होगी। इसमें सफल होने पर उनको मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होते ही अपडेट कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- IB ACIO 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO II पदों पर भर्ती का एलान, 3717 पदों के लिए आवेदन 19 जुलाई से होंगे स्टार्ट