UPBOCW Peon Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चपरासी पदों पर नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें आवेदन
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चपरासी पदों पर भर्ती निकली है जिसमें शामिल होने के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

UPBOCW Peon Recruitment 2026
HighLights
यूपी में प्यून पदों पर हो रही भर्ती।
विभिन्न जिलों में की जाएंगी नियुक्तियां।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) में चपरासी पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 सितंबर 2026 निर्धारित है।
किन-किन जिलों में हो रही है भर्ती
यूपी में चपरासी पदों की भर्ती मुजफ्फरनगर, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, कौशांबी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज, लखनऊ जिलों में की जाएगी।
भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट/ HSC उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी से संबंधित फील्ड में 1 साल का अनुभव अपेक्षित है।
ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म निशुल्क भरा जा सकता है अर्थात किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी होगी। फॉर्म भरने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- यूपी चपरासी भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के जरिये नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 12782 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। वेतन सीमा 10 हजार से लेकर 20 हजार तक निर्धारित है। वैकेंसी के जरिये 15 पदों को भरा जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
