विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPSC Staff Nurse आयुर्वेद के पदों कर आज है आवेदन की लास्ट डेट, uppsc.up.nic.in पर तुरंत कर ले अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Updated: Wed, 11 Oct 2023 07:36 AM (IST)

UPPSC Staff Nurse Bharti 2023 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2023 निर्धार ...और पढ़ें

UPPSC Recruitment 2023 के लिए आज तक कर सकते हैं आवेदन।
UPPSC Recruitment 2023 के लिए आज तक कर सकते हैं आवेदन।

HighLights

  1. यूपीपीएससी स्टाफ नर्स आयुर्वेद के पदों पर कल तक कर सकते हैं आवेदन।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) की ओर से चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के 300 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास केवल आज तक ही समय है। ऐसे में अभ्यर्थी अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए तुरंत ही यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवाया है जिस पर क्लिक करके भी आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

UPPSC Staff Nurse Bharti Online Form 2023: स्वयं भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद आपके लॉग इन क्रेडेंशियल जेनरेट हो जायेंगे जिसका उपयोग करके आप बाकी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को आवदन शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटगरी के उम्मीदवारों आवेदन शुल्क के रूप 125 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग को 65 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पीएच कैंडिडेट्स को 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 Application Form Direct Link

UPPSC Staff Nurse Bharti 2023: क्या है इस भर्ती के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने जनरल नर्सिंग एन्ड मिडवाइफरी में डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना आयु 1 जुलाई 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- AAI JE Admit Card 2023: जूनियर असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव पदों के लिए एडमिट कार्ड aai.aero पर जारी, ये रहा लिंक