Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, जानें अंतिम तिथि सहित सब अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 02:33 PM (IST)

    UPSC Recruitment 2023 यूपीएससी प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों 25 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं महिला/एससी/एसटी/बेंचमार ...और पढ़ें

    UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती है।
    UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती है।

    HighLights

    1. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर, 2023 है
    2. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक करें नोटिस
    3. कुल 46 पदों पर होंगी नियुक्तियां

    जॉब डेस्क, UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के तहत, कुल 46 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 28 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रही है। वहीं, इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर, 2023 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। 

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

    जारी सूचना के अनुसार, प्रोफेसर के अलावा, स्पेशलिस्ट ग्रेड थर्ड, असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रोफेसर और सीनियर लेक्चरर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। ऐसे में, इन पदों पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से आधिकारिक नोटिफिकेश में यह सभी डिटेल्स की जांच कर लें। इसके बाद ही अप्लाई करें, क्योंकि पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर पर विजिट करना चाहिए। 

    UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी प्रोफेसर भर्ती के लिए ये देनी होगी फीस

    यूपीएससी प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों 25 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं, महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। फीस का भुगतान केवल एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद द्वारा या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा वीज़ा/मास्टर/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके ही किया जा सकता है। वहीं, इस भर्ती से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर विजिट करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: BEL Recruitment 2023: बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर सहित अन्य पदों पर दे रहा है जॉब का मौका, 232 पदों पर होनी है भर्ती

    खबरें और भी