Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी ने स्पेशलिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन किये शुरू, यहां से करें अप्लाई

    Updated: Sun, 26 May 2024 01:49 PM (IST)

    यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से कुल 312 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध ...और पढ़ें

    UPSC Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    UPSC Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. यूपीएससी ने कई पदों पर निकाली सरकारी नौकरी।
    2. 13 जून तक भरा जा सकता है एप्लीकेशन फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से स्पेशलिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए यूपीएससी की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 13 जून 2024 तक जारी रहेगी।

    इस भर्ती के लिए पात्र एवं योग्य अभ्यर्थी आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

    स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

    • ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रकार से आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं।
    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उसके सामने अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
    • अब मांगी गई सही डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    UPSC Recruitment 2024 Apply Online Link

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये जमा करना होगा। आवेदन शुल्क एसबीआई की ब्रांच में जाकर ऑफलाइन माध्यम से या ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- RMLH Recruitment 2024: राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन शुरू, ऑफलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म

    खबरें और भी