UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट
यूपी में एक्साइज कॉन्स्टेबल के 722 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 4 से 24 जून एक लिए जायेंगे। ...और पढ़ें

UP Excise Constable Recruitment 2026
HighLights
यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
4 से 24 जून से तक भर्ती के लिए लिए जायेंगे आवेदन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी कि आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 24 जून 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।
आबकारी सिपाही पदों के लिए पात्रता
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी ने न्यूनतम 18 वर्ष आयु प्राप्त कर ली हो वहीं 40 वर्ष से अधिक न हों।
- आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Excise Constable के लिए 612 पद और Excise Constable (Special Selection) के लिए 110 पद आरक्षित हैं।
UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 Notification
शारीरिक मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेमी और सीना 80 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 85 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एससी/ एसटी वर्ग के लिए 147 सेमी निर्धारित है। न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।