Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSSSC JE Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, अब इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 12:16 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 28 जून तक एक्सटेंड कर द ...और पढ़ें

    UPSSSC JE Recruitment 2024 के लिए एप्लीकेशन डेट्स 28 जून तक एक्सटेंड।
    UPSSSC JE Recruitment 2024 के लिए एप्लीकेशन डेट्स 28 जून तक एक्सटेंड।

    HighLights

    1. यूपीएसएसएससी जेई सिविल भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड।
    2. 28 जून तक कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 4016 रिक्त पदों पर तय तिथियों में आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 6 जून से बढ़ाकर 28 जून 2024 कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे अब बढ़ाई गई तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं।

    एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर भरा जा सकता है। इसके अलावा आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर बीच आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

    इस डेट तक आवेदन में किया जा सकेगा संशोधन

    आवेदन के बाद अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए शुल्क समायोजन 5 जुलाई 2024 तक कर सकेंगे। इसके साथ ही आवेदन पत्र भरते समय किसी अभ्यर्थी से अगर कोई त्रुटि हो जाती है तो वे 5 जुलाई तक उसमें संशोधन भी कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित अन्य सभी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।

    कौन कर सकता है आवेदन

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण अभियंत्रण में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    UPSSSC JE Recruitment 2024 Application Form Direct Link

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धरित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये तय किया गया है जिसका भुगतान ई-चालान या SBI I Collect के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Patna High Court Recruitment 2024: पटना हाई कोर्ट में ट्रांसलेटर-प्रूफरीडर पदों पर आवेदन हुए शुरू, 30 जून तक कर सकते हैं अप्लाई