UP Pharmacist Recruitment 2026: फार्मासिस्ट के 500 से ज्यादा पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द भर लें अपना फॉर्म
यूपी फार्मासिस्ट के 500 से ज्यादा पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा क ...और पढ़ें

UPSSSC Pharmacist vacancy 2026: आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।
HighLights
आवेदन करने का 29 मार्च तक मौका।
500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बेहद ही कम समय है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार इन पदों के लिए केवल 29 मार्च तक ही अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- यूपी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड अवश्य होना चाहिए।
- उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मासिस्ट में डिप्लोमा पूरा किया हो। साथ ही उम्मीदवार स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश आयोग की ओर से फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 224 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 151 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कैटेगरी 56 पद, एससी कैटेगरी के लिए 118 पद और एसटी कैटेगरी के लिए 11 पद आरक्षित हैं।
UP Pharmacist Recruitment 2026: इन स्टेप्स से भरें अपना फॉर्म
यूपी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां फॉर्म भरने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।