Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSSSC Recruitment: जूनियर क्लर्क समेत अन्य पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, इस डेट तक करें फॉर्म में सुधार

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 09:16 AM (IST)

    UPSSSC Recruitment 2023 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट जूनियर क् ...और पढ़ें

    UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आज बंद हो जाएगी विंडो
    UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आज बंद हो जाएगी विंडो

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आज बंद कर देगा विंडो
    2. उम्मीदवारों की आयु उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
    3. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर कर पाएंगे आवेदन

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) की ओर से हाल ही में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आज, 03 अक्टूबर, 2023 को इन पदों लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है। इसलिए, जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल- III के कुल 3,831 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार ही योग्य होंगे, जो यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2022 में उत्तीर्ण हुए हैं।

    UPSSSC Recruitment 2023: ये देना होगा शुल्क

    जारी सूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित (यूआर), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को 25 रुपये ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।

    UPSSSC Recruitment 2023: ये होनी चाहिए उम्र

    इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसर छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। 

    UPSSSC Recruitment 2023: यूपीएसएसएससी जूनियर क्लर्क समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क भर्ती 2023'' लिंक पर क्लिक करें। अब पीईटी 2022 पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉगिन करें। अब आवेदन पत्र जमा करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: SSC Delhi Police Constable Recruitment: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका