Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPUMS Recruitment 2024: यूपीयूएमएस इटावा ग्रुप-C भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, अब इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 03:30 PM (IST)

    यूपीयूएमएस की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 30 पदों स्टेनोग्राफर के 30 पदों जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर के 3 फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के 10 जूनियर साइ ...और पढ़ें

    UPUMS Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    UPUMS Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. यूपीयूएमएस भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड।
    2. 4 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से ग्रुप C के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि को UPUMS की ओर से एक्सटेंड कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी अभी तक इस भर्ती के लिए किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं वे अब 4 सितंबर 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं।

    ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म यूपीयूएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

    • यूपीयूएमएस इटावा भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
    • अब नए पोर्टल पर पहले Click here to register new user पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
    • इसके बाद Click here to login already registered user's लिंक पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरें।
    • अंत में अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

    आवेदन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2360 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1416 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती है।

    कौन कर सकता है आवेदन

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10+2/ बीफार्मा/ संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री/ सर्टिफिकेट आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी। पात्रता से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RRB Technician Recruitment 2024: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए पुनः शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, पदों में भी हुई बढ़ोत्तरी