UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन इस दिन से शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
उत्तराखंड में ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन जल्द शुरू होने वाले हैं। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण आवेदन करने के पात्र होंगे।

UKSSSC Group C Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन 08 सितंबर से शुरू।
कुल 553 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यूकेएसएसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्रुप-सी के कुल 553 पदों पर आवेदन 08 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को 07 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन शुरू: 08 सितंबर, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर, 2026
फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 02 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2026
आयु-सीमा
आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से पद से संबंधित 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
यूकेएसएसएससी की ओर से आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज निर्धारित है। अनारक्षित और उत्तराखंड के ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, उत्तराखंड के एससी एवं एसटी, ईडब्ल्यूएस और उत्तराखंड के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित है। अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
