Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैंकिंग से फास्टैग तक... आज से बदल गए ये नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 10:41 AM (GMT+05:30)

    आज (1 फरवरी 2026) से देश में कई बड़े नियम बदल गए हैं। बैंकिंग सेक्टर में SBI, HDFC, PNB के शुल्क और KYC नियमों में बदलाव हुए हैं। नई कार खरीदारों को फ ...और पढ़ें

    1 फरवरी 2026 से बदले कई नियम। फोटो - जेएनएन

    1 फरवरी 2026 से बदले कई नियम। फोटो - जेएनएन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी। आम से लेकर खास लोगों पर इस बजट का असर देखने को मिलेगा। हालाकि, बजट से पहले आज (1 फरवरी 2026) में कई बड़े नियम बदल गए हैं। बैंकिंग और फास्टैग समेत कई सेक्टर्स में बड़े बदलाव हुए हैं।

    बैंकिंग सेक्टर में होने वाले बड़े बदलाव

    • SBI, HDFC, PNB और ICICI सहित कई बैंक चार्ज बदले गए।
    • IMPS ट्रांजेक्शन, रिवार्ड पॉइंट्स और KYC अपडेट में भी बदलाव हुए।
    • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 25,000 से 1 लाख तक के IMPS लेनदेन पर जीएसटी समेत 2 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, 1 लाख से 2 लाख तक पर 6 रुपये और जीएसटी लगाया जाएगा। इसके अलावा 2 लाख से 5 लाख रुपये तक के IMPS लेनदेन पर जीएसटी समेत 10 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा।
    • HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स के मानदंडों में बदलाव करने का फैसला किया है। 1 फरवरी 2026 से इंफिनिया क्रेडिट कार्ड पर नए नियम लागू होंगे, जिसके बाद इसे महीने में सिर्फ 5 बार की रिडीम किया जा सकेगा।
    • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सभी ग्राहकों को निर्देश दिया है कि 2 फरवरी तक RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार KYC अपडेट करना अनिवार्य है।

    टैक्स में भी बदलाव संभव

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद टैक्स समेत ईंधन के दाम और आर्थिक क्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते हैं।वहीं, तंबाकू से लेकर सिगरेट, पान मसाला पर टैक्स बढ़ने से ये चीजें महंगी हो गई हैं। इन चीजों पर 40-50 प्रतिशत तक टैक्स लग सकता है।

    फास्टैग यूजर्स को मिलेगी राहत

    आज से नई कार खरीदने वालों को फास्टैग के KYV प्रोसेस (नौ योर व्हीकल) से छुटकारा मिल गया है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। वहीं, पहले से फास्टैग लगाने वाले यूजर्स को बार-बार KYV करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    ईंधन के दाम

    बजट का प्रभाव फ्यूल के दामों पर भी पड़ सकता है। इससे LPG, CNG, PNG समेत एविएशन फ्यूल की कीमतों में बड़ा बदलाव आ सकता है, जिसका असर आम नागरिकों की जेब से लेकर हवाई किरायों पर पड़ सकता है।

    खबरें और भी