विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1 Year of Russia-Ukraine War: युद्ध के एक साल पूरे, झकझोर देंगी खूनी जंग की दास्तां बयां करने वाली यह तस्वीरें

By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 23 Feb 2023 03:52 PM (GMT+05:30)

24 फरवरी 2022 के दिन जब रूस ने यूक्रेन पर गोलाबारी शुरू की तबसे यह कहा जाने लगा था कि ...और पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध की दिल दहला देने वाली तस्वीरें (जागरण ग्राफिक्स)
रूस-यूक्रेन युद्ध की दिल दहला देने वाली तस्वीरें (जागरण ग्राफिक्स)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Russia-Ukraine War हमने हमेशा सुना है कि युद्ध किसी समस्या का स्थायी हल नहीं हो सकता है न ही यह किसी समस्या का निवारण माना गया है। अगर किन्हीं भी दो देशों में युद्ध होता है तो इससे दोनों ही देशों को सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं होता बल्कि  मानसिक और भावनात्मक आघात भी पहुंचता है। युद्ध हमेशा वर्तमान और आने वाली कई पीढ़ीयों पर बुरा असर डालता है। किसी भी देश में होने वाला  युद्ध प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दुनिया पर तनाव का माहौल भी बनाता है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के पूरे हुए एक साल

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के एक साल पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस भीषण युद्ध ने खूबसूरत देश यूक्रेन को खंडहर में तब्दील कर दिया है। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश इस जंग के लिए रूस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध एक साल बाद भी अब तक जारी है जिसमें हजारों आम नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले एक साल से जारी है। यूक्रेन पर लगातार बमबारी की जा रही है। इस दौरान लाखों लोगों की मौत भी हो गई है। कई मासूम बच्चों को भी जान गंवानी पड़ी है। इन दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध की तस्वीरें भयावहता की कहानियां कह रही हैं...

23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे।(फोटो:एपी)

रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, दोनेत्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क पर पूरी तरह से कब्जा कर चुका है। युद्ध की वजह से हुए नुकसान की बात करें तो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के एक आंकड़े के अनुसार पिछले एक साल के दौरान यूक्रेन में अब तक 71,000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं।(फोटो:एपी)

युद्ध शुरू होते ही शरणार्थी कार, बस, ट्रेन और पैदल यूक्रेन निकलकर भागने लगे। युद्ध में लड़ने की उम्र वाले पुरुषों को देश की रक्षा करने के लिए आगे आने का आदेश दिया गया था। (फोटो:एपी)

इस महिला का नाम ईरा गैवरिलुक है और इनके घर के बाहर इनके पति, भाई और एक अन्य व्यक्ति के शव पड़े हुए हैं। यह तस्वीर यूक्रेन के बाहरी इलाके बुचा की  है और यह तस्वीर सोमवार, 4 अप्रैल, 2022 को ली गयी थी। (फोटो:एपी)

रूस और यूक्रेन के बीच 12 महीनों के युद्ध के दौरान, 7,000 से अधिक नागरिक मारे गए, 80 लाख लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हुए। (फोटो: एएफपी)

इस युद्ध में अबतक घायलों की संख्या 11,800 के करीब है। बताया जा रहा है कि अधिकांश नागरिक  विस्फोटक हथियारों से हुए हमले के कारण घायल हुए हैं। जिसमें भारी तोपखाने से गोलाबारी, कई लॉन्च रॉकेट सिस्टम, मिसाइल और कई हवाई हमले शामिल हैं। (फोटो: एएफपी)

अपने बचपन को ढूंढता, अपने खिलौने को ढूंढता हुआ बच्चा? शायद यह तस्वीर भी यही कहने कि कोशिश कर रही है।जब ये मासूम यूक्रेन से मेदका बॉर्डर पार कर पोलैंड में दाखिल हुआ तो वह रिफ्यूजी के लिए बने 'क्‍लोथ डोनेशन प्‍वाइंट' पर अपने खिलौने तलाश रहा था। तस्‍वीर 28 फरवरी की है। 

यह तस्वीर उस वक्त की है जब पोलैंड जाने के लिए जब लवीव रेलवे स्‍टेशन पर यात्री इंतजार कर रहे थे तो नजर एक टक इस बच्‍चे पर जाकर टिक गई। फोटो 27 फरवरी का है। सवाल ये भी है कि इस मासूम को अहसास होगा कि ये युद्ध में घिरा हुआ है और यह जिंदगी और मौत के बीच खड़ा है?

यह भी पढ़ें- Charles Sobhraj: एक सीरियल किलर, जिसका कई मुल्कों की पुलिस को था इंतजार, अब फिर से चर्चा में है बिकिनी किलर

यह भी पढ़ें- Muammar Gaddafi: 27 साल की उम्र में तख्तापलट करके हथियाई थी लीबिया की सत्ता, 42 साल कायम रही तानाशाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।