विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से तबाही, अब तक 14 लोगों की मौत; सेना के 23 जवानों समेत सैकड़ों लापता

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 05 Oct 2023 07:45 AM (IST)

Cloudburst in Sikkim उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से बुधवार को तीस्ता नदी बेसिन में फ्लैश फ्लड ...और पढ़ें

सिक्किम के फ्लैश फ्लड में 14 लोगों की मौत (फाइल फोटो)
सिक्किम के फ्लैश फ्लड में 14 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने से भारी तबाही
  2. बादल फटने से अब तक 14 लोगों की मौत
  3. 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका

एएनआई, गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से बुधवार को तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आ गई। राज्य सरकार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बाताया कि सिक्किम में बुधवार तड़के आई बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। 14 मृतकों में सभी आम नागरिक हैं। वहीं इस बाढ़ में अबतक 100 से ज्यादा लोग लापता चल रहे हैं और 26 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले कई मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं। मंगन जिले के चुंगथांग और गंगटोक जिले के डिक्चु, सिंगतम और पाक्योंग जिले के रंगपो से लोगों के घायल होने और लापता होने की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम अनुकूल होने पर चुंगथांग के लिए एनडीआरएफ की टीम को हवाई मार्ग से भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जाएगा। उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। इसमें अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान के साथ ही राहत और बचाव कार्य को लेकर चर्चा की गई।

मंगलवार रात करीब 10:42 बजे फटा बादल 

सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक द्वारा साझा की गई जानकारी में उन्होंने बताया कि ल्होनाक झील में मंगलवार रात करीब 10:42 बजे बादल फट गया। इसके बाद झील ने अपने तटबंध को तोड़ दिया और तीस्ता नदी की ओर रुख कर लिया। पानी का बहाव जल्द ही तीस्ता बेसिन के विभिन्न हिस्सों में तेजी से बढ़ा। विशेष रूप से चुंगथांग में चिंताजनक स्तर रहा जहां तीस्ता स्टेज 3 बांध टूट गया था।

बाढ़ के कारण राज्य में संचार व्यवस्था ठप

सिक्किम में आए बाढ़ के कारण कई सड़क और पुल पानी के तेज बहाव में बह गए। राज्य में संचार व्यवस्था ठप हो गई है जिसकी वजह से मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंगटोक से लगभग 73 किलोमीटर दूर उत्तर चीन सीमा से सटी ग्लेशियर झील ल्होनक पहले से भरी थी। दो दिन से बारिश हो रही थी। 

लापता लोगों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 

भारतीय सेना ने अपने सैनिकों सहित लापता लोगों के परिवारों के लिए तीन हेल्पलाइन शुरू की हैं। मोबाइल नंबर नीचे दिए गए हैं:

उत्तरी सिक्किम के लिए हेल्पलाइन नंबर - 8750887741

पूर्वी सिक्किम के लिए हेल्पलाइन नंबर- 8756991895

लापता सैनिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर - 7588302011

यह भी पढ़ें- Sikkim Flood: सिक्किम में फंसे तीन हजार पर्यटक को किया जाएगा एयरलिफ्ट, केंद्र सरकार का निर्देश जारी

यह भी पढ़ें- Sikkim Cloudburst: ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से बाढ़ ने कैसे मचाई तबाही, ISRO के सैटेलाइट इमेज के जरिए समझिए

यह भी पढ़ें- Sikkim Flood: सिक्किम में फंसे तीन हजार पर्यटक को किया जाएगा एयरलिफ्ट, केंद्र सरकार का निर्देश जारी