विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में घटे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में सामने आए 2060 नए मामले

By Versha SinghEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2022 09:47 AM (IST)

भारत में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश ...और पढ़ें

बीते 24 घंटे में सामने आए 2060 नए मामले
बीते 24 घंटे में सामने आए 2060 नए मामले

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत में Covid-19 के केसों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि, बीते दिनों में कोरोना के केसों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,060 नए केस मिले हैं। एक दिन पहले के मुकाबले देश में आज मामूली कमी दर्ज की गई है। 15 अक्टूबर को कोविड-19 के 2 हजार 430 नए मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें- वायरल बीमारियां फैलने के पीछे फार्मा कंपनियों की भूमिका तो नहीं!, मद्रास हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

24 घंटे में मिले कोरोना के 2,060 नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 2,060 नए मामले सामने आए हैं। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 26,834 हो गए हैं।

लगातार चौथे दिन आई कोरोना के मामलों में कमी

बता दें कि पिछले तीन दिनों के दौरान देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। 14 अक्टूबर को देश में कोरोना के 2 हजार 678 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इस दौरान कोरोना से 10 लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं, 15 अक्टूबर को देश में 2 हजार 430 नए मामले दर्ज किए गए। जो 14 अक्टूबर को मिले नए केसों के मुकाबले काफी कम हैं। आज देश में 2,060 नए केस मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Covid Vaccination Programme: स्वास्थ्य मंत्रालय नहीं खरीदेगा कोविड के और टीके, 85 प्रतिशत बजट लौटाया

देश में कोरोना के कुल मामले

भारत में कोरोना के कुल 4,46,30,888 मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक देश में कुल 5,28,905 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है और कुल 4,40,75,149 लोग कोरोना महामारी से रिकवर हुए हैं।

इतने लोगों ने अब तक गवाई अपनी जान

उल्लेखनीय है कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 4 करोड़ 46 लाख 30 हजार 888 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा देश में कुल 4 करोड़ 40 लाख 75 हजार 149 लोग महामारी से रिकवर हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 5 लाख 28 हजार 905 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। बता दें कि देश में टीककाकरण अभियान भी तेजी से आगे बढ़ा है। 219 करोड़ से अधिक वैक्सीन लोगों को दी जा चुकी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।