पेट्रोल निर्यात पर 2.5 रुपये प्रति लीटर विंडफाल टैक्स, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; नई दरें लागू
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर विंडफाल टैक्स को लेकर गुरुवार देर रात आदेश जारी किया है। ...और पढ़ें

पेट्रोल निर्यात पर 2.5 रुपये प्रति लीटर विंडफाल टैक्स (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
नई दरें 16 अक्टूबर से प्रभावी होंगी
सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश
रॉयटर, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर विंडफाल टैक्स को लेकर गुरुवार देर रात आदेश जारी किया है।
पेट्रोल निर्यात पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल निर्यात पर 8.5 रुपये प्रति लीटर की दर से टैक्स लगेगा।
नई दरें 16 अक्टूबर से प्रभावी होंगी। सरकार ने यह फैसला आधिकारिक आदेश के जरिए अधिसूचित किया है।
विंडफाल टैक्स का उद्देश्य असाधारण परिस्थितियों में होने वाले अतिरिक्त लाभ पर कर लगाना है। यह शुल्क पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लागू होगा।
