विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी, शटर तोड़कर अंदर पहुंचे थे बदमाश

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM (IST)

राजस्थान में राडो घड़ी के शोरूम से चार करोड़ रुपये की 251 घड़ियां चोरी हो गई। जयपुर के टोंक रोड़ ...और पढ़ें

जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी (सांकेतिक तस्वीर)

जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. वारदात में पांच आरोपित शामिल थे

  2. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में राडो घड़ी के शोरूम से चार करोड़ रुपये की 251 घड़ियां चोरी हो गई। जयपुर के टोंक रोड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब चार बजे यह वारदात हुई है। वारदात में पांच आरोपित शामिल थे।

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो आरोपित बैग में घड़ियां भरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीन आरोपित शोरूम के शटर के बाहर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

शोरूम प्रबंधक ने चोरी की सूचना मिलने पर बजाज नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित लोहे की राड से शटर तोड़कर शोरूम के अंदर पहुंचे थे।

करीब 36 मिनट में उन्होंने पूरे वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है।

शोरूम मालिक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को सीसीटीवी लगे होने का पता था। इस कारण वो सीसीटीवी की डीवीआर की तलाश करते रहे।

शोरूम में लगे साउंड सिस्टम को डीवीआर समझ कर निकाल ले गए। हालांकि, भागते हुए उन्हें अपनी गलती का पता चल गया। वे गेट पर ही साउंड सिस्टम को छोड़ कर भाग गए।