Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कई पब्लिशर्स ने ठुकराया था 'Harry Potter and the Philosopher's Stone' का आइडिया, राउलिंग को बदलना पड़ा था नाम

    By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 07:18 PM (IST)

    Harry Potter and the Philosophers Stone जेके राउलिंग की पहली बुक हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्‍टोन साल 1997 में आई थी। आते ही इस बुक ने ऐसा तहलका मचाया ...और पढ़ें

    पब्लिशर्स ने ठुकराया था 'Harry Potter and the Philosopher's Stone' का आइडिया, राउलिंग को बदलना पड़ा था नाम (फोटो जागरण)
    पब्लिशर्स ने ठुकराया था 'Harry Potter and the Philosopher's Stone' का आइडिया, राउलिंग को बदलना पड़ा था नाम (फोटो जागरण)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Harry Potter and the Philosopher's Stone: जेके राउलिंग... जिसने भी ये नाम सुना होगा या कहीं पढ़ा होगा तो वो इनके परिचय से वाकिफ होगा। जेके राउलिंग को उनके द्वारा लिखी गई हैरी पॉटर सीरीज की पहली बुक से सफलता मिल गई। उनकी किताब का लोगों पर ऐसा जादू चढ़ा कि हर कोई उनकी किताब का दीवाना हो गया।

    हालांकि बाद में उनकी किताब पर हैरी पॉटर फिल्म भी बनाई गई। बता दें कि आज ही के दिन 26 जून 1997 को जेके राउलिंग की हैरी पॉटर सीरीज की पहली पुस्तक हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्‍टोन (Harry Potter and the Philosopher's Stone) ब्रिटेन में प्रकाश‍ित हुई थी।

    आते ही छा गई 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्‍टोन'

    जेके राउलिंग की पहली बुक 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्‍टोन' साल 1997 में आई थी। आते ही इस बुक ने ऐसा तहलका मचाया कि हर कोई 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्‍टोन' का दीवाना हो गया। राउलिंग की पहली बुक उस साल की बेस्टसेलर बन गई थी। इस बुक को ब्लूम्सबरी पब्लिकेशन यूके द्वारा 1997 में प्रकाशित किया गया था। अगले ही साल इसे अमेरिका में स्कोलास्टिक कॉरपोरेशन ने प्रकाशित किया।

    ब्रिटेन से अमेरिका तक छाई जेके राउलिंग

    • जेके राउलिंग की पहली बुक 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्‍टोन' ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए अधिकांश ब्रिटिश पुस्तक पुरस्कार को अपने नाम किया।
    • यह किताब अगस्त 1999 में न्यूयॉर्क टाइम्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली फिक्शन की सूची में शीर्ष पर पहुंच गई।
    • 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्‍टोन' की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे करीब 73 अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया था।
    • बता दें कि इस बुक की 12 करोड़ (120 मिलियन) से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। ये दुनिया की अब तक की तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली किताब है।
    • बताया जाता है कि उनकी पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' को 12 पब्लिकेशन ने लेने से इनकार कर दिया था।
    • जेके राउलिंग को अपना असली नाम (जोआन राउलिंग) को किताब में इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जेके राउलिंग नाम को किताब के लिए चुना था।

    खबरें और भी

    बदल गई जेके राउलिंग की जिंदगी

    जेके राउलिंग की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ डॉलर (1 बिलियन अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है। साल 2004 में फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें मुख्य रूप से पुस्तक लेखन के माध्यम से अमेरिकी अरबपति बनने वाली पहली महिला घोषित किया। बताया जाता है कि एक समय उनकी जिंदगी काफी गरीबी में बीती। हालांकि, बाद में उनकी किताब ने उन्हें फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। ब्रिटेन के शीर्ष दस धनी लोगों में उनका नाम शुमार किया गया है।

    31 साल की उम्र में पब्लिश हुई पहली बुक

    बता दें कि जेके राउलिंग का जन्म 31 जुलाई 1965 को ब्रिटेन के येट, ग्लोसेस्टरशायर नामक स्थान पर हुआ था। उनके पिता पीटर जेम्स राउलिंग रॉल्स-रॉयस नामक एक मशहूर कंपनी में इंजीनियर थे।

    साल 1982 में राउलिंग ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें ऑक्सफोर्ड प्रवेश नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने एक्सेटर विश्वविद्यालय से साहित्य में पढ़ाई की।

    जब राउलिंग की पहली बुक पब्लिश हुई, तब उनकी उम्र 31 साल थी। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने दुनियाभर में अपनी किताबों से नाम कमाया। उनकी सभी 7 किताबों की 400 मिलियन कॉपी दुनियाभर की 60 भाषाओं में बिक चुकी हैं।