विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई, 31 को भेजा गया मालदा

Published: Mon, 31 Aug 2026 10:57 PM (IST)

बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए 31 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासन प्रक्रिया के तहत मालदा भेजा गया है।

31 बांग्लादेशी नागरिक बेंगलुरु से भेजे गए मालदा

31 बांग्लादेशी नागरिक बेंगलुरु से भेजे गए मालदा

HighLights

  1. बेंगलुरु में 31 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, निर्वासन शुरू।

  2. अवैध प्रवासियों को मालदा भेजा गया, BSF को सौंपेंगे।

  3. बेंगलुरु में 'ऑपरेशन मुक्त' के तहत अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई जारी।

पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए 31 बंगलादेशी नागरिकों को सोमवार को अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत निर्वासित किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें कर्नाटक की राजधानी के 10 विभिन्न पुलिस थानों की सीमा से पकड़ा गया था।ॉॉ

बेंगलुरु के इलेक्ट्रानिक सिटी के उप पुलिस आयुक्त एम. नारायण ने कहा,10 विभिन्न पुलिस थानों द्वारा पकड़े गए 31 बांग्लादेशी नागरिकों को एसएमवीटी बेंगलुरु टर्मिनल से बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन की ओर आगे की निर्वासन प्रक्रिया के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें 20 पुलिस कर्मियों की निगरानी में मंगलवार को लगभग पांच बजे मालदा पहुंचने की उम्मीद है, जहां आगे की प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने नागरिकों से अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की, लेकिन उन्हें कानून को अपने हाथ में लेने के खिलाफ चेतावनी दी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है, लेकिन यह कानूनी सीमाओं के भीतर रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु में चल रहे 'आपरेशन मुक्त' का उद्देश्य शहर के विभिन्न हिस्सों में रह रहे संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना जारी रहेगा।