Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मणिपुर में सुरक्षाबलों से लूटे गए 40 अत्याधुनिक हथियार बरामद, कई जगहों पर 12 घंटे के लिए हटा कर्फ्यू

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 12:33 AM (IST)

    मणिपुर में सेना असम राइफल्स पुलिस और सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) ने शनिवार को संयुक्त अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों से लूटे गए 40 अत्याधुनि ...और पढ़ें

    मणिपुर में सुरक्षाबलों से लूटे गए 40 अत्याधुनिक हथियार बरामद। फोटो- एएनआई।
    मणिपुर में सुरक्षाबलों से लूटे गए 40 अत्याधुनिक हथियार बरामद। फोटो- एएनआई।

    इंफाल, एएनआई। मणिपुर में सेना, असम राइफल्स, पुलिस और सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) ने शनिवार को संयुक्त अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों से लूटे गए 40 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इनमें से अधिकांश स्वाचालित हैं। मोर्टार, गोलाबारूद और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। 88 बम भी बरामद किए गए हैं। इलाके पर नजर रखने के लिए ड्रोन और क्वाड काप्टर का प्रयोग किया जा रहा है।

    गृह मंत्री ने मणिपुर में सभी वर्गों से क्या की थी अपील?

    तलाशी अभियान के दौरान इसका विशेष ध्यान रखा गया था कि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद शनिवार को 35 और हथियार और गोला-बारूद सरेंडर किए गए। शुक्रवार को 140 से अधिक हथियारों और गोला-बारूद पुलिस को सरेंडर किए गए थे।

    अमित शाह ने किया था राज्य का दौरा

    मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में विश्वास बहाली के उपायों के तहत पिछले सप्ताह चार दिनों के लिए राज्य का दौरा किया था और समाज के सभी वर्गों से मुलाकात की थी। शाह ने गुरुवार को सभी वर्गों से अपने हथियार सुरक्षा बलों और प्रशासन के सामने सरेंडर करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही राज्य में जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगर किसी के पास कोई हथियार मिलेगा, तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मणिपुर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण- सुरक्षा सलाहकार

    मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य में शुक्रवार शाम से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। राज्य में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना मणिपुर की घाटियों और पहाड़ियों के बीच बफर जोन में गश्त कर रही है।

    खबरें और भी

    कई जगहों से 12 घंटे के लिए हटाया गया कर्फ्यू

    कुलदीप सिंह ने कहा कि आम जनता, नागरिक समाज संगठन और प्रमुख नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और शांति बहाल करने में मदद कर रहे हैं। 12 घंटे के लिए अधिकतर जगहों से कर्फ्यू हटा लिया गया है।