विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7 हस्तियां 7 रहस्य : कोई शॉपिंग करते तो कोई हवाई जहाज से हुआ गायब, हैरान कर देंगी इनकी कहानियां

Published: Mon, 08 Jan 2024 04:40 PM (GMT+05:30)

इतिहास के पन्नों में आज भी कई लोगों का मौत और गायब होना एक रहस्य बना हुआ है। हस्तियों का ...और पढ़ें

आज भी गहराया हुआ इन लोगों की मौत का रहस्य
आज भी गहराया हुआ इन लोगों की मौत का रहस्य

HighLights

  1. आज भी गहराया हुआ इन लोगों की मौत का रहस्य
  2. सोशलाइट डोरोथी अर्नोल्ड शॉपिंग के दौरान अचानक हुए गायब
  3. श्रमिक संघ नेता जिमी हॉफा आखिरी बार डेट्रॉइट रेस्त्रां के बाहर दिखे

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। देश का इतिहास कई प्रसिद्ध व्यक्तियों की कहानी से भरा हुआ है, लेकिन उन्हीं में कुछ लोगों की रहस्यमयी कहानियों ने भी अपनी जगह बना ली है। दरअसल, ऐसी कई प्रसिद्ध हस्तियां हैं, जिनकी मौत आज भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है।

इन हस्तियों का यूं अचानक गायब होना अपने पीछे कई सवाल और रोचक तथ्य छोड़ गए हैं, जिनका जवाब आज तक किसी के पास नहीं है। भारत समेत विश्व के कई बड़े और प्रसिद्ध हस्तियों का गायब होना सभी के लिए रहस्य है और इसको सुलझाने की भी काफी कोशिश की गई है।

अमेलिया इयरहार्ट

अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला, अमेलिया इयरहार्ट एक प्रसिद्ध एविएटर थीं। विमानन इतिहास में सबसे बड़े रहस्यों में अग्रणी पायलट अमेलिया इयरहार्ट का गायब होना है। 1937 में, दुनिया का चक्कर लगाने के दौरान इयरहार्ट का विमान प्रशांत महासागर के ऊपर से अचानक गायब हो गया।

उन्हें तलाश करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन इयरहार्ट, उसके नेविएटर फ्रेड नूनन या उनके विमान का कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि, 1940 के दशक में निकुमारोरो के प्रशांत द्वीप पर पाए गए एक अवशेष की हड्डियां इयरहार्ट के जैसी थीं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

अगाथा क्रिस्टी

इस कड़ी में दूसरा नाम लेखिका अगाथा क्रिस्टी का है। दरअसल, 1926 में वह अचानक 11 दिनों के लिए गायब हो गई, उस दौरान इन प्रसिद्ध अपराध उपन्यासकार को काफी तेजी से खोजने की कोशिश की गई, लेकिन एक समय के बाद वह खुद वापस आ गई। हालांकि, अब तक उनके लौटने और गाय होने को लेकर कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे महत्वपूर्ण शख्सियतों में से एक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए हैं। दरअसल, 1945 के बाद से आज तक उनका पता नहीं लग सका है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, ताइवान में बोस की विमान दुर्घटना काफी चर्चा का विषय रही है।

हालांकि, आज भी उनको लेकर कई सिद्धांत है, कुछ लोगों का मानना है कि वह जीवित हैं और अपनी पहचान छिपाकर दूसरे देशों में रहते हैं और कुछ लोगों का मानना है कि वह गुप्त रूप से भारत के ही किसी हिस्से में बसे हुए हैं। हालांकि, उनके बारे में पता लगाने के लिए कई जांच समितियों का गठन किया गया, लेकिन अब तक स्पष्ट सच्चाई सामने नहीं आई है।

बाइसन डेले

पूर्व एनबीए खिलाड़ी बाइसन डेले, जो अपनी ऑन-कोर्ट प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं, वह 2002 में दक्षिण प्रशांत नौकायन यात्रा के दौरान रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। अपनी प्रेमिका, भाई और एक कप्तान के साथ नौकायन करते हुए, कैटमरैन हकुना मटाटा एक दुर्भाग्यपूर्ण यात्रा पर निकल पड़े।

उनसे जुड़ी कई सवाल खड़े हुए, लेकिन ठोस सबूतों की कमी ने मामले को धुंधला कर दिया और यह आज भी खेल के इतिहास में एक भयावह पहेली बनी हुई है। बाइसन डेले और उनके साथियों का यूं अचानक गायब होने आज भी एक दिलचस्प किस्सा बना हुआ है और कई अनसुलझे सवालों को समेटे हुआ है।

डोरोथी अर्नोल्ड

1910 में, न्यूयॉर्क की एक अमीर सोशलाइट डोरोथी अर्नोल्ड बड़े ही हैरान करने वाली परिस्थिति में गायब हुए हैं। दरअसल, वह अपने लिए शॉपिंग करने गए थे और उसके बाद कभी वापस ही नहीं लौटे हैं। उनकी तलाश के लिए कई लोगों को तैनात किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद भी उनका कभी कोई पता नहीं चला। आज भी उनका लापता होने का कारण और सबूतों का अभाव जांचकर्ताओं को हैरान और परेशान कर रहा है।

एम्ब्रोस बियर्स

प्रतिष्ठित अमेरिकी लेखक और पत्रकार एम्ब्रोज बियर्स अपनी बेहतरीन लेखन शैली और कहानियों के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, 1913 में, 71 साल की आयु में बियर्स मेक्सिको की यात्रा पर निकले थे और मैक्सिकन क्रांति के बीच बिना किसी सुराग के गायब हो गए। हालांकि, उन्होंने अपने एक दोस्त को पक्ष लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह विद्रोही ताकतों का साथ देंगे, लेकिन उसके बाद आज तक उनका सुराग नहीं मिला। बियर्स के लापता होना आज भी साहित्यिक जगत के लोगों के लिए एक रोचक दास्तां है।

जिमी हॉफा

अमेरिका में सबसे प्रभावशाली श्रमिक संघ नेताओं में से एक के रूप में जिमी हॉफा हैं, जिनका गायब होना भी रहस्य की एक अनोखा किस्सा है। दरअसल, 1975 में वह अचानक गायब हो गए, जिसके बाद बड़े पैमाने पर साजिश होने लगी थी। उन्हें आखिरी बार डेट्रॉइट रेस्त्रां के बाहर देखा गया था और इसके बाद आज तक उनका एक भी सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ दहाड़ से कांप जाते हैं दुश्मन, जिन्हें देखकर भाग गए 15 भारतीयों को अगवा करने वाले समुद्री डाकू; कौन हैं Marcos कमांडो?

हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि उनको किसी साजिश में ही फंसा कर गायब किया गया है। कई अनगिनत सिद्धांत सामने आए हैं, लेकिन अब तक किसी का सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: भारत की उपलब्धियों के नाम रहा साल 2023, वैश्विक मंच पर छोड़ी अमिट छाप; देश ने बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।