Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamil Nadu: 89 वर्षीय पंचायत अध्यक्ष की फिटनेस देखकर IAS अफसर रह गईं हैरान, बताया स्वस्थ जीवन का राज

    By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 02:47 PM (IST)

    Veerammal Amma तमिलनाडु के मदुरै जिले के अरिटापट्टी की पंचायत अध्यक्ष 89 वर्षीय वीरम्मल अम्मा पूरी तरह स्वस्थ और फिट हैं। आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ...और पढ़ें

    मदुरै जिले के अरिटापट्टी की पंचायत अध्यक्ष 89 वर्षीय वीरम्मल अम्मा ने बताया अपनी फिटनेस का राज।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    मदुरै जिले के अरिटापट्टी की पंचायत अध्यक्ष 89 वर्षीय वीरम्मल अम्मा ने बताया अपनी फिटनेस का राज।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. 89 की उम्र में पूरी तरह फिट हैं वीरम्मला अम्मा।
    2. अम्मा की पॉजीटिव मुस्कान और बेलगाम उत्साह काफी आकर्षित करती हैं: सुप्रिया साहू

    मदुरै, ऑनलाइन डेस्क। हमारे देश में आज के समय भी कई ऐसे बुजुर्ग मौजूद हैं, जो अपनी फिटनेस से 20-25 साल के युवाओं को टक्कर दे सकते हैं। तमिलनाडु के मदुरै जिले के अरिटापट्टी की पंचायत अध्यक्ष 89 वर्षीय वीरम्मल अम्मा (Veerammal Amma) की फिटनेस को देखकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

    अरिटपट्टी पाती (Arittapatti Paati) के नाम से मशहूर वीरम्मल तमिलनाडु की सबसे उम्रदराज पंचायत अध्यक्ष हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुप्रिया साहू (Supriya Sahu) ने कुछ दिनों पहले उनसे मुलाकात की और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक मनमोहक पोस्ट लिखा।

    आखिर क्या है वीरम्मला अम्मा की फिटनेस का राज?

    सुप्रिया ने वीरम्मला अम्मा से जब पूछा कि 89 की उम्र में वो इतनी स्वस्थ और फिट कैसे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए वीरम्मला अम्मा ने कहा कि वो घर पर बने साधारण पारंपरिक भोजन जैसे बाजरा का सेवन करती हैं और पूरे दिन अपने खेत में काम करती हैं, जिसकी वजह से वो इस उम्र में भी इतनी फिट हैं।

    अम्मा की बेलगाम उत्साह बहुत ही आकर्षक: सुप्रिया साहू

    सुप्रिया ने आगे लिखा, उनकी पॉजीटिव मुस्कान और बेलगाम उत्साह बहुत ही आकर्षक है। उनसे मिलना और अरिटापट्टी के विकास के लिए चर्चा करना एक सम्मान की बात है।

    क्या वीरम्मला अम्मा चाय पीती हैं?

    सुप्रिया के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए। गौरतलब है कि एक यूजर ने सुप्रिया से पूछा कि जब आपने उनसे (वीरम्मल अम्मा) से पूछा कि वो चाय पीती हैं तो उन्होंने क्या कहा। इस सवाल पर सुप्रिया ने कहा कि जी हां वीरम्मल अम्मा चीनी के साथ चाय पीती हैं।

    खबरें और भी

    एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों से हमें कई चीजें सिखने के लिए मिलती है। सादा जीवन उच्च विचार का ये एक शानदार उदाहरण है।