विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G-20 सम्मेलन में भारत की समृद्ध संस्कृति की दिखी झलक, विश्व की ऐतिहासिक वस्तुएं भी आईं नजर

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Sun, 10 Sep 2023 10:55 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में हिस्सा लेने आए राष्ट्राध्यक्षों व मेहमानों का स्वागत करने के लिए जो स्थान चुना था इसके ...और पढ़ें

भारत मंडपम के सांस्कृतिक गिलयारे में विश्व की ऐतिहासिक वस्तुएं भी नजर आईं
भारत मंडपम के सांस्कृतिक गिलयारे में विश्व की ऐतिहासिक वस्तुएं भी नजर आईं

HighLights

  1. कोणार्क चक्र और नालंदा विश्वविद्यालय के महत्व से विश्व को परिचित कराया
  2. ऋषि सुनक सहित कुछ नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी विश्वविद्यालय के महत्व के बारे में बताते नजर आए

नई दिल्ली, पीटीआई। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत की समृद्ध संस्कृति वैश्विक आयोजन के केंद्र में रहीं। इनमें कोणार्क मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, नटराज की मूर्ति, ऋग्वेद की पांडुलिपियां, भीमबेटका के गुफा की तस्वीरें आदि प्रमुख हैं।

कोणार्क के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के चक्र की प्रतिकृति

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में हिस्सा लेने आए राष्ट्राध्यक्षों व मेहमानों का स्वागत करने के लिए जो स्थान चुना था, इसके पीछे कोणार्क के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के चक्र की प्रतिकृति लगी थी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को प्रतिकृति से परिचित भी कराया। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात भारत मंडपम स्थल पर विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और विश्व के अन्य नेताओं का स्वागत किया।

बिहार का प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय बैकग्राउंड में दिखा

इस दौरान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल बिहार का प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय बैकग्राउंड में दिखाई दे रहा था। ऋषि सुनक सहित कुछ नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी विश्वविद्यालय के महत्व के बारे में बताते नजर आए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक्स (ट्विटर) की डीपी बदलकर भारत मंडपम की तस्वीर लगाई थी, जिसमें केंद्र में नटराज की मूर्ति नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन का समापन, PM मोदी ने वर्चुअल मीटिंग का दिया प्रस्ताव

इन चित्रों की डिजिटल तस्वीरें की गईं प्रदर्शित

भारत मंडपम के सांस्कृतिक गलियारे में पाणिनी का व्याकरण ग्रंथ अष्टाध्यायी, ऋग्वेद की पांडुलिपियां, सूर्य द्वार नामक मूर्तिकला और मध्य प्रदेश के भीमबेटका गुफा चित्रों की डिजिटल तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। साथ ही विश्व की ऐतिहासिक वस्तुएं भी नजर आईं। इसमें अमेरिका से चार्टर्स आफ फ्रीडम की प्रमाणित मूल प्रतियां, चीन से फहुआ (ढक्कन वाला जार), ब्रिटेन से मैग्नाकार्टा की दुर्लभ प्रति, लियोनार्डो दाविंची की उत्कृष्ट कृति मोनालिसा की डिजिटल तस्वीर, इंडोनेशिया का बाटिक सारोंग कपड़ा, ब्राजील की राष्ट्रीय संसद का माडल, अर्जेंटीना से पोंचो आदि का प्रदर्शन किया गया।

कनाडा से सी मान्स्टर ट्रांसफार्मेशन मास्क, यूरोपीय संघ से विज्ञानी मैरी क्यूरी की कांस्य प्रतिमा, जर्मनी से वोक्सवैगन ओल्ड बीटल का लघु प्रतिकृति माडल, इटली से अपोलो बेल्वेडियर की कांस्य प्रतिमा को भी प्रदर्शित किया गया।

यह भी पढ़ें- G20 Summit: डिनर में विश्व नेताओं ने किया भारत की संगीत विरासत का अनुभव, यह परफॉर्मेंस बना आकर्षण का केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।