विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नागपुर में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप, भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:00 AM (IST)

नागपुर शहर में एक 35 साल के व्यक्ति की लोगों के एक बड़े समूह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस ...और पढ़ें

नागपुर में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपित को पीट-पीटकर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)

नागपुर में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपित को पीट-पीटकर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. यह घटना सोमवार को रात पारडी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई

  2. आरोपित ने लड़की को गलत तरीके से छुआ और उसका यौन उत्पीड़न किया

पीटीआई, नागपुर। नागपुर शहर में एक 35 साल के व्यक्ति की लोगों के एक बड़े समूह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस पर आरोप था कि वह नौ साल की बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

यह घटना सोमवार को रात पारडी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, लड़की अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपित नारायणदास मनमोहनदास वैष्णव उसे पास ही स्थित अपने घर ले गया।

वहां आरोपित ने लड़की को गलत तरीके से छुआ और उसका यौन उत्पीड़न किया। बाद में लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया।

जैसे ही इलाके में इस अपराध की खबर फैली, लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने वैष्णव की पिटाई कर दी।

वैष्णव मूल रूप से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर का रहने वाला था। उसे गंभीर चोटें आईं और उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।