Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AAP ने गोवा में की पदाधिकारियों की नियुक्ति, 27 सदस्यों की जारी की लिस्ट; पांच उपाध्यक्ष के नाम भी शामिल

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 07:48 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी ( AAP in Goa ) ने गोवा के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें आप ने मुख्य विंग के तहत राज्य इकाई के लिए पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त कि ...और पढ़ें

    AAP ने गोवा में की पदाधिकारियों की नियुक्ति (Image: ANI)
    AAP ने गोवा में की पदाधिकारियों की नियुक्ति (Image: ANI)

    HighLights

    1. AAP ने गोवा में की पदाधिकारियों की नियुक्ति
    2. 27 सदस्यों की जारी की लिस्ट
    3. पांच उपाध्यक्ष के नाम भी शामिल

    नई दिल्ली, ANI। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपना नया दांव चला है। गोवा राज्य के लिए आप पार्टी ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

    इसके अलावा आप ने मुख्य विंग के तहत राज्य इकाई के लिए पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। बता दें कि पार्टी की ओर से 27 सदस्यों की सूची जारी की गई है।

    पांच उपाध्यक्ष के नाम भी शामिल

    पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, वाल्मिकी नाइक को उत्तरी गोवा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और गर्सन गोम्स को दक्षिणी गोवा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

    वहीं, प्रतिमा कॉटिन्हो, संदेश तेलीकर देसाई, सिद्धेश भगत, सुनील सिग्नापुरकर, रोके मैस्करेनहास को मुख्य विंग के तहत राज्य उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।

    यह भी पढ़े: जोशीमठ में मकानों के नुकसान पर बिल्डिंग परमिट प्रणाली सहित कई वजहें आई सामने, रिपोर्ट में जताई गई चिंता

    गोवा में पार्टी के महासचिव बने सुरेल टिलवे

    गोवा में पार्टी के महासचिव की जिम्मेदारी सुरेल टिलवे को सौंपी गई है और सिद्धेश भगत भी राज्य में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता होंगे। पार्टी की अधिसूचना के मुताबिक, हेंजेल फर्नांडिस गोवा में आप की अल्पसंख्यक शाखा का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा, रोहन नाइक युवा शाखा का नेतृत्व करेंगे।

    उपेन्द्र गांवकर को राज्य में पार्टी के लिए ओबीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुषमा जानू गौडे ने उत्तरी गोवा के लिए महिला प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। वहीं, दक्षिण गोवा के लिए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पेट्रीसिया फर्नांडिस को सौंपी गई है।

    यह भी पढ़े: ISRO Mission: चांद, सूरज के बाद अब शुक्र पर इसरो की निगाहें, विश्व में लहराएगा देश का परचम; जानिए अगला मिशन