विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एबीवीपी ने कैप्टन स्मित मच्छर को अशोक चक्र देने की मांग की, फ्लाईदुबई विमान हादसे में बचाई थीं 174 जानें

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:00 AM (IST)

एबीवीपी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 2-3 अक्टूबर को हुई अपनी दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक में पायलट ...और पढ़ें

एबीवीपी ने कैप्टन स्मित मच्छर को अशोक चक्र देने की मांग की

एबीवीपी ने कैप्टन स्मित मच्छर को अशोक चक्र देने की मांग की

HighLights

  1. एबीवीपी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में हुई बैठक में मच्छर को लेकर अपनी बात रखी

  2. एबीवीपी की बैठक में देशभर के छात्र मुद्दों, छात्रावासों की स्थिति पर भी चर्चा हुई

पीटीआई, नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 2-3 अक्टूबर को हुई अपनी दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक में पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस की सराहना की और उन्हें देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग की।

एबीवीपी के अनुसार, 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बीच कैप्टन मच्छर ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संगठन ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल ने हमलावर को काबू किया।

बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन रूप से उतारा गया। बैठक में देशभर के छात्र मुद्दों, छात्रावासों की स्थिति, छात्रसंघ चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।

एबीवीपी ने नियमित छात्रसंघ चुनाव कराने और छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत करने पर जोर दिया।