बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का राज, कमाई के तोड़े रिकॉर्ड; 2025 में बूम पर भारतीय सिनेमा
साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष रहा, जिसमें फिल्मों की कमाई में 13% की वृद्धि दर्ज की गई। आदित्य धर की 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये से ...और पढ़ें

आदित्य धर की धुरंधर ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए कोविड के बाद से सबसे 'धुरंधर' वर्ष साबित हुआ है। टिकट खिड़की पर फिल्मों की कमाई में सालाना 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कमाई के पीछे सबसे खास योगदान सिनेमाघरों के टिकट के दामों में हुई 20% की बढ़ोतरी का भी रहा।
देशभर में जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक 38 फिल्में 00 करोड़ के क्लब में शामिल होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गईं। इसमें इस वर्ष जनवरी में रिलीज फिल्म शंकर वर प्रसाद गरू भी शामिल है।
धुरंधर टॉप पर
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर न केवल बॉक्स ऑफिस पर राज किया, बल्कि 9 साल में चौथी बार किसी हिंदी फिल्म को देश की नंबर-1 फिल्म का खिताब भी दिलाया। वहीं, दक्षिण भारतीय फिल्मों के दबदबे के बीच हिंदी सिनेमा ने 'वॉर-2', 'छावा' और 'सैयारा' जैसी हिट्स के साथ जोरदार वापसी की है। इसके अलावा मलयालम सिनेमा के कारोबार में भी करीब 100% का उछाल देखा गया है।
अलग-अलग सालों की नंबर-1 फिल्म
| साल | नंबर-1 फिल्म | कमाई |
| 2025 | धुरंधर | 1300 करोड़+ |
| 2024 | पुष्पा- 2 | 1600 करोड़+ |
| 2023 | जवान | 1150 करोड़ |
| 2020 | तानाजी | 368 करोड़ |
| 2019 | वॉर | 475.5 करोड़ |
साल 2024 में अल्लु अर्जुन की 'पुष्पा-2: द रूल' 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के साथ देश में पहले पर थी। 2023 में जवान (1150 करोड़), 2020 में तानाजी (368 करोड़) व 2019 में वॉर (475.5 करोड़) कमाई में अपने साल की नंबर वन फिल्म रहीं।
मलयालम फिल्मों का कारोबार 2024 के 572 करोड़ से बढ़कर 1165 करोड़ पहुंच गया। 2017 में बाहुबली ने (1800 करोड़), 2021 में पुष्पा द राइज ने (378 करोड़), 2022 में आरआरआर ने (1253 करोड़) जैसी तेलुगु फिल्में कमाई में हिंदी फिल्मों को पछाड़कर पहले स्थान पर रहीं।