Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya L1 Video: चंद्रयान 3 के बाद अब आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा का दिखा अद्भुत नजारा

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 11:59 AM (IST)

    Aditya L1 Video चांद पर सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने कई तस्वीरें साझा की है। अब सूर्य की जानकारी जुटाने के लिए लॉन्च किए गया आद ...और पढ़ें

    Aditya L1 Video: आदित्य-एल1 ने चांद की तस्वीर भेजी।
    Aditya L1 Video: आदित्य-एल1 ने चांद की तस्वीर भेजी।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Aditya L1 Video चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने कई तस्वीरें साझा की है। अब सूर्य की जानकारी जुटाने के लिए लॉन्च किए गया आदित्य एल1 भी लैंडर की तरह चांद के साथ पृथ्वी की तस्वीरें भेज रहा है।

    आदित्य-एल1 (Aditya L1 Video) ने आज पृथ्वी और चंद्रमा के साथ एक खास सेल्फी ली है, जिसे इसरो ने जारी किया है। 

    पृथ्वी की कक्षा दूसरी बार बदली

    बता दें कि Aditya L1 लॉन्चिंग के बाद से दो बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) बदल चुका है। हाल ही में इसरो ने यह जानकारी दी थी कि Aditya L1 सूर्य के एल 1 प्वाइंट की ओर बढ़ रहा है। आदित्य एल-1 अब आगे बढ़ते हुए 245 किमी x 22459 किमी की कक्षा से निकलकर 282 किमी x 40225 किमी में पहुंच चुका है।

    पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं

    इसरो ने आज आदित्य-एल1 सूर्य मिशन यान के कैमरे से ली गई "सेल्फी" के साथ एक पोस्ट किया। पोस्ट में एजेंसी ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने 'एक्स' पर कहा,

    इसरो द्वारा जारी तस्वीरों में VELC (विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ) और SUIT (सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर) उपकरण दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों उपकरण 4 सितंबर को भी आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखे गए थे। इसरो ने इसकी एक वीडियो भी जारी की। 

    खबरें और भी