Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya-L1 Launch Date: सूर्य मिशन के लॉन्च की तारीख आई सामने, इसरो ने किया बड़ा एलान

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 03:35 PM (IST)

    Aditya L1 mission launch Date चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुक ...और पढ़ें

    Aditya L1 mission launch: सूर्य मिशन की लॉन्च की तारीख सामने आई।
    Aditya L1 mission launch: सूर्य मिशन की लॉन्च की तारीख सामने आई।

    HighLights

    1. सूर्य मिशन की लॉन्चिंग डेट आई सामने।
    2. इसरो ने बताया 2 सितंबर को कितने बजे होगा लॉन्च।
    3. पढ़ें क्या है Aditya L1 mission का उद्देश्य।

    नई दिल्ली, एजेंसी। PSLV-C57/Aditya-L1 Mission Launch चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। 

    इसरो ने बताया कब लॉन्च होगा Aditya L1 mission 

    Aditya L1 mission की लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर को  सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली  सैटेलाइट आदित्य-एल1 लॉन्च होगी।

    इसरो चीफ ने सितंबर में लॉन्च की दी थी जानकारी

    वैसे तो इसरो चीफ एस सोमनाथ चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद सूर्य मिशन को लेकर कई दफा अपडेट दे चुके हैं, लेकिन अब मिशन की लॉन्चिंग की तारीख और समय भी सामने आ गया है। सोमनाथ ने कहा था कि ये मिशन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा।

    इस मिशन में क्या होगा?

    सूर्य मिशन पहला भारतीय मिशन है जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत पर पड़ने वाले असर, पराबैगनी किरणों का अध्ययन करेगा। ये सैटेलाइट लॉन्च के चार माह बाद धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर एक खास जगह लैगरेंज प्वाइंट यानी L-1 पर पहुंचेगा। 

    खबरें और भी

    ये मिशन मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और धरती पर सौर गतिविधियों के पड़ने वाले प्रभावों को जानेगा। जानकारी के अनुसार, आदित्य एल1 फोटोस्फेयर (यानी सूर्य का वो हिस्सा जो हमें दिखता है), क्रोमोस्फेयर (फोटोस्फेयर का ऊपरी हिस्सा) और कोरोना यानी सूर्य से कुछ ही दूरी पर उसकी बाहरी परत का अध्ययन करेगा।