Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya-L1 Launch: आदित्य L1 लॉन्चिंग की लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें? जानें सबकुछ यहां

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 02:46 PM (GMT+05:30)

    Aditya-L1 Mission चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग और मिशन की सफलता के बाद अब सूर्य फतह करने की बारी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ...और पढ़ें

    यहां आदित्य एल1 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं! (फोटो, जागरण)
    यहां आदित्य एल1 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं! (फोटो, जागरण)

    HighLights

    1. आदित्य एल1 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं!
    2. आप जागरण TV पर जाकर आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग देख सकते हैं
    3. एस सोमनाथ ने मंदिर में पूजा की
    4. श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा

    जागरण, ऑनलाइन डेस्क। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग और मिशन की सफलता के बाद अब सूर्य फतह करने की बारी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (1 सितम्बर) को ये जानकारी देते हुए कहा, "भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 (Aditya-L1 Mission) का काउंटडाउन शुरू हो गया है।" इसके पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम आदित्य-एल1 मिशन के मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची।

    आइए जानते हैं कि आदित्य एल1 कहां से उड़ान भरेगा और आप इसको उड़ान भरते हुए कहां से लाइव देख सकते हैं।

    श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा

    भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को चेन्नई में लॉन्चिंग की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया था, "रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं। हमने लॉन्च करने के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है।"

    इसरो के यू ट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं

    आप अपेस एजेंसी इसरो के यू ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@isroofficial5866 पर जाकर आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा अब इसरो के एक्स (पूर्व में ट्विटर) https://twitter.com/isro पेज पर जाकर भी पल-पल की अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

    जागरण TV पर भी लाइव लॉन्चिंग देख सकते हैं

    वहीं, इसके अलावा आप जागरण TV https://www.zoo-starazagora.com/videos.html पर जाकर भी आदित्य-एल1 मिशन को लाइव और इसकी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसरो द्वारा बताए गए समय पर तैयार रहना होगा। इस तरह आप आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं।

    एस सोमनाथ ने मंदिर में पूजा की

    इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार (1 सितंबर) को आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर का दौरा किया और इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि सोमनाथ ने सुबह 7.30 बजे मंदिर का दौरा किया और भगवान की पूजा की।

    खबरें और भी

    पत्रकारों से बात करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि शनिवार सुबह 11.50 बजे आदित्य मिशन लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर मिशन सूर्य का अध्ययन करने के लिए है और सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। चंद्रयान-3 मिशन के बारे में सोमनाथ ने कहा कि सब कुछ अच्छे से काम कर रहा है।