विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने 4 बार किया फोन, PM मोदी ने उठाया ही नहीं; जर्मन अखबार की रिपोर्ट में बड़ा दावा

Published: Tue, 26 Aug 2025 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2025 11:24 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ ...और पढ़ें

टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने 4 बार किया फोन, PM मोदी ने उठाया ही नहीं: रिपोर्ट।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने 4 बार किया फोन, PM मोदी ने उठाया ही नहीं: रिपोर्ट।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने पहले 25 फीसदी सेंकेडरी टैरिफ सिर्फ इस बात पर लगाया क्यों भारत, रूस से कच्चे तेल खरीद रहा है। ट्रंप का कहना है कि ऐसा करके भारत यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद कर रहा है। भारत ने अमेरिका के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।

ट्रंप के फैसले से अमेरिका और भारत के रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ा है। पीएम मोदी ने अमेरिका को साफ संदेश दे दिया है कि भारत किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है। इसी बीच जर्मन अखबार Frankfurter Allgemeine Zeitung ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत पर टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने पीएम मोदी को 4 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव ही नहीं किया।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ट्रंप के टैरिफ से नाराज भारत सरकार अमेरिका से कोई आसान डील नहीं करना चाहती। हेंड्रिक अंकेनब्रांड, विनांड वॉर्न पीटर्सडॉफ, गुस्ताव थाइले ने लिखे अपने लेख में कहा कि यह भारत सरकार की बदली हुई नीति का उदाहरण है। अमेरिका से नाराज होकर भारत, चीन और रूस से अपने संबंध बेहतर बनाने में जुट चुका है।

अमेरिका के इरादों को लेकर सतर्क है भारत

लेख में आगे लिखा गया है कि अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को परिभाषित करना मुश्किल है। जब ट्रंप ने पीएम मोदी को वाइट हाउस में आमंत्रित किया था और उन्हें 'महान नेता' कहा था लेकिन फोटो खिंचवाने के समय पीएम मोदी मुस्कुराए नहीं।

वहीं, पीएम मोदी ने अमेरिका दौर को महज रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण करार दिया था। यह दिखाता है कि भारत, अमेरिका के इरादों को लेकर सतर्क रहता है।

वहीं, लेख में इस बात का भी जिक्र है कि ट्रंप ने अमेरिका के लिए कृषि बाजारों को खोलने की मांग की लेकिन पीएम मोदी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

लेख में यह भी कहा गया है कि अमेरिका का मानना है कि चीन को अलग-थलग करने के लिए भारत को मजबूती से अपनी ओर खड़ा करना चाहिए। लेकिन भारत इस बात से सहमत नहीं है।

भारत पर लगाया गया 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ

बता दें कि भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने की समय सीमा 27 अगस्त से शुरू हो रही है। इसी के साथ भारत पर 50 फीसदी टैरिफ (25 + 25) लागू हो जाएगा। ट्रंप के टैरिफ से भारत के कई सेक्टर पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

27 अगस्त से लागू होने वाले ट्रंप का टैरिफ जिन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा उनमें टेक्सटाइल, ज्वेलरी, झींगा और हैंडीक्राफ्ट जैसे सेक्टर हैं, जो बुरी तरह प्रभावित होंगे। जिससे हजारों नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Trump Tariff News: ट्रंप के टैरिफ का भारत के किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे अधिक असर? कल से होगा लागू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।