Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थाईलैंड और म्‍यांमार के बाद भारत में भी लगे भूकंप के झटके, मेघालय और इंफाल में कांपी धरती

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 02:41 PM (IST)

    अब मणिपुर केंद्र के अनुसार 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद कोलकाता और इंफाल में भी हल्के झटके महसूस किए गए। मणिपुर में भूकंप के झटकों से इंफ ...और पढ़ें

    मेघालय और इंफाल में कांपी धरती (file photo)
    मेघालय और इंफाल में कांपी धरती (file photo)

    HighLights

    1. बैंकॉक भूकंप के एक घंटे बाद मेघालय में आया भूकंप।
    2. कोलकाता और इंफाल में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

    कोलकाता, पीटीआई। म्यांमार और थाईलैंड भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा है। पहला झटका 11:50 पर 7.2 का रहा, दूसरा भूकंप 12 बजे आया, जिसकी तीव्रता 7.7 रही। थाईलैंड में आपातकाल लगा दिया गया है। वहीं अब मणिपुर केंद्र के अनुसार 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद कोलकाता और इंफाल में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

    भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में है। कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों से हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भूकंप के कारण शहर में संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    मणिपुर में भूकंप के झटके

    मणिपुर में भूकंप के झटकों से इंफाल के थंगल बाजार के निवासियों में दहशत फैल गई, जहां कई पुरानी बहुमंजिला इमारतें स्थित हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

    मेघायल में भी भूकंप की तीव्रता 4 रही

    शिलांग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि बैंकॉक भूकंप के एक घंटे बाद मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में भी हल्की तीव्रता का भूकंप आया। क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह दोपहर 1:03 बजे आया

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Earthquake Video: म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप से तबाही, कई इमारतें हुई धराशायी; इमरजेंसी घोषित