विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 करोड़ रुपये जुर्माना नहीं देने पर 13 माह और कैद में रहेगी शशिकला

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 05:54 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला पर चार साल की कैद और 10 करोड़ का जुर्माना लगाया है जिसे न देने पर उन्‍हें 13 माह और बेंगलुरु जेल में काटने होंगे।

10 करोड़ रुपये जुर्माना नहीं देने पर 13 माह और कैद में रहेगी शशिकला
10 करोड़ रुपये जुर्माना नहीं देने पर 13 माह और कैद में रहेगी शशिकला

बेंगलुरु, प्रेट्र। अन्नाद्रमुक नेता शशिकला को जुर्माना नहीं भरने पर और 13 माह जेल में रहना पड़ेगा। आय से अधिक की संपत्ति के मामले की दोषी शशिकला कैद की सजा भुगत रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें और उनके रिश्तेदारों को 10-10 करोड़ रुपये जुर्माना भरने को कहा है।कारा अधीक्षक कृष्ण कुमार ने एक बयान में कहा है, 'शशिकला नटराजन को जुर्माना भरना होगा।

यदि वह ऐसा करने में विफल रहती हैं तो उनकी सजा 13 माह और बढ़ जाएगी।' अन्नाद्रमुक नेता वर्तमान में बेंगलुरु के परपन्ना अग्रहारा जेल में बंद हैं।सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 14 फरवरी को शशिकला को दोषी ठहराए जाने को बरकरार रखा। शीर्ष अदालत ने उन्हें और उनके रिश्तेदारों को चार वर्ष कैद की सजा सुनाई है। निचली अदालत ने सितंबर 2014 में उन्हें सजा सुनाई थी तब अन्नाद्रमुक नेता 21 दिन जेल में रह चुकी हैं। अब उन्हें तीन वर्ष 11 महीने जेल में रहना होगा।

द्रमुक ने विस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा

चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी द्रमुक ने विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने संबंधी पत्र सौंपा है। विधानसभा सचिव एएमपी जमालुद्दीन को यह पत्र मंगलवार को सौंपा गया है। सोमवार को द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता एमके स्टालिन ने इसकी घोषणा की थी।

यह अविश्वास प्रस्ताव 18 फरवरी को विधानसभा में हुए विश्वास मत के आलोक में लाया जाएगा। विश्वास मत में राज्य के मुख्यमंत्री ईके पालानिस्वामी 122 मतों से विजयी हुए थे। केवल 11 विधायकों ने विश्वास मत के खिलाफ मतदान किया था।

यह भी पढ़ें: शशिकला को बेंगलुरु से चेन्नई जेल लाने की कोशिश में जुटे उनके वकील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।