Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '4-5 मिनट अफरा-तफरी रही, क्रू मेंबर्स को भी आई चोट', फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस पर बोले नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:42 AM (GMT+05:30)

    फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में टर्बुलेंस के कारण 17 लोग घायल हो गए, जिनमें 13 यात्री और 4 क्रू सदस्य शामिल हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में टर्बुलेंस से 17 घायल।

    2. नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने घायलों से मुलाकात की।

    3. DGCA कर रहा है घटना की विस्तृत जांच।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुए टर्बुलेंस में यात्रियों और क्रू समेत कुल 17 लोग घायल हुए हैं। फ्लाइट में हुए टर्बुलेंस को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे की जांच और घायलों के इलाज की बात कही।

    उन्होंने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने के लिए विमान के फ्लाइट रिकॉर्डर का विश्लेषण कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ था। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए 13 यात्रियों को अब छुट्टी दे दी गई है। 4 केबिन क्रू सदस्य अभी भी मेडिकल देखरेख में हैं।

    4-5 मिनट रहा टर्बुलेंस, 17 लोग घायल

    नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने को बताया कि फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में लैंडिंग से करीब एक घंटे पहले लगभग 5 मिनट तक जबरदस्त टर्बुलेंस के कारण 17 लोग घायल हो गए। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों के अनुसार टर्बुलेंस 4 से 5 मिनट तक रहा, इसी दौरान विमान के अंदर लोगों को चोटें आईं।

    मंत्री नायडू ने घायलों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। घायलों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि कुछ क्रू सदस्यों को टेलबोन और गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें लगातार निगरानी में रखने की सलाह दी है।

    खबरें और भी

    उन्होंने क्रू की तारीफ करते हुए कहा चोट लगने के बावजूद क्रू सदस्य विमान के सुरक्षित उतरने तक लगभग एक घंटे और अपनी ड्यूटी निभाते रहे। उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई।

    एयरपोर्ट पर किए गए थे इंतजार

    उन्होंने बताया कि दिल्ली में विमान के उतरते ही मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेदांता और फोर्टिस अस्पतालों में भेजा गया। एयरलाइन ने कहा कि उसकी टीमें अस्पतालों में मौजूद हैं और प्रभावित लोगों व उनके परिवारों की मदद कर रही हैं।

    DGCA कर रहा घटना की जांच

    इस घटना की जांच DGCA कर रहा है। नायडू ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान को अलग हैंगर में ले जाया गया है और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर व कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर DGCA के पास हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।