Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Union Cabinet: बिहार और बंगाल के हवाईअड्डा परियोजनाओं को मंजूरी, ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल को भी हरी झंडी

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:06 PM (IST)

    Union Cabinet केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को कई परियोजनाओं को मंजूरी दी। पुणे मेट्रो फेज-1 परियोजना के 5.46 किलोमीटर तक विस्तार को भी मंजूरी मिली ...और पढ़ें

    Union Cabinet: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी।
    Union Cabinet: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी।

    HighLights

    1. बागडोगरा हवाईअड्डे पर 1,549 करोड़ से बनेगा नया सिविल एन्क्लेव।
    2. बिहटा में भी नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी।

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बंगाल के बागडोगरा और बिहार के बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली हवाईअड्डा परियोजनाओं को शुक्रवार को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बागडोगरा हवाईअड्डे पर 1,549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में ए-321 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग बे की व्यवस्था करने में सक्षम एप्रन का निर्माण किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, पुण्य सलिला स्वास्थ्य और राजेश कुमार सिंह बने रक्षा सचिव

    बिहटा एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव को मंजूरी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक बिहार के बिहटा में नए सिविल एन्क्लेव को भी मंजूरी दे दी है। इसकी अनुमानित लागत 1,413 करोड़ रुपये है। इस परियोजना में विभिन्न प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग बे की व्यवस्था करने में सक्षम एप्रन का निर्माण शामिल है।

    पुणे मेट्रो विस्तार को मंजूरी

    कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज-1 परियोजना के 5.46 किलोमीटर तक विस्तार को भी मंजूरी दी। इसकी लागत 2954.53 करोड़ रुपये है। यह परियोजना फरवरी 2029 तक पूरी होनी है। कैबिनेट ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना चरण-3 परियोजना के दो कॉरिडोर और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना को भी मंजूरी दी है।

    यह भी पढ़ेंक्या हेमंत सोरेन को 26 अगस्त को मिलेगा धोखा, चंपई की भाजपा के साथ डील फाइनल?

    खबरें और भी