Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5 राज्यों के राज्यपाल बदले: अजय भल्ला मणिपुर तो वीके सिंह मिजोरम के गवर्नर बने, बिहार भेजे गए आरिफ मोहम्मद

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 10:48 PM (IST)

    मंगलवार की रात अचानक पांच राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल कर दिया गया। ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुवरदास के इस्तीफे को स्वीकारने के बाद हरि बाबू कंभमप ...और पढ़ें

    पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह। ( फाइल फोटो )
    पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह। ( फाइल फोटो )

    HighLights

    1. दो राज्यों में नई नियुक्ति समेत पांच राज्यों में नए राज्यपाल।
    2. राष्ट्रपति ने स्वीकार किया ओडिशा के राज्यपाल का इस्तीफा।
    3. मणिपुर में भल्ला व मिजोरम में वीके सिंह की नियुक्ति अहम।

    नीलू रंजन, जागरण, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को दो राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ तीन राज्यों में स्थानांतरण किया है। इसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

    वहीं, वैचारिक रूप से केरल की वामपंथी सरकार को चुनौती देने वाले आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बना गया है। जबकि बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल भेजा गया है।

    आखिर वीके सिंह को क्यों भेजा गया मिजोरम?

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवरदास का इस्तीफा स्वीकार कर मोदी सरकार ने उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत दिए हैं। ओडिशा में रघुवरदास की जगह मिजोरम के राज्यपाल हरी बाबू खंभनपति को राज्यपाल बनाकर भेजा गया है।

    (आरिफ मोहम्मद खान)

    खंभनपति की जगह जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बना गया है। मिजोरम जैसे सीमावर्ती राज्य और वहां के नए मुख्यमंत्री जोराथंबा के अमेरिका में राष्ट्रीय एकता के खिलाफ बयान को देखते हुए जनरल वीके सिंह को राज्यपाल का जिम्मा सौंपने को अहम माना जा रहा है।

    मणिपुर में अजय भल्ला की नियुक्त भी अहम

    वहीं, एक साल भीतर विधानसभा चुनावों को देखते हुए आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने को भी अहम माना जा रहा है। खान कट्टरपंथी इस्लाम के घोर विरोधी रहे हैं और मुस्लिमों के मुख्यधारा में लौटने के समर्थक रहे हैं।

    खबरें और भी

    इसी तरह से पिछले पांच वर्ष से गृह सचिव के रूप में मणिपुर समस्या को करीब से देखने वाले अजय भल्ला को वहां का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। माना जा रहा है कि भल्ला वहां कुकी और मौतेयी समुदाय के बीच पैदा हुई गहरी खाई को पाटकर उन्हें बातचीत पर राजी करने की कोशिश करेंगे।

    (अजय कुमार भल्ला)

    क्या सक्रिय राजनीति में लौटेंगे रघुवरदास?

    राष्ट्रपति द्वारा ओडिशा के राज्यपाल रघुवरदास का इस्तीफा स्वीकार किए जाने को उनके झारखंड में सक्रिय राजनीति में लौटने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास को पिछली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया था। लेकिन पिछले महीने विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद उनके फिर से सक्रिय राजनीति में लौटने के कयास लगाए जा रहे थे।

    यह भी पढ़ें: इकरा हसन कब करेंगी शादी, क्या है आगे का प्लान? सादगी भरे अंदाज में सपा सांसद ने दिया जवाब

    यह भी पढ़ें: मुंबई की कोर्ट में चल रही थी कार्यवाही, इसी दौरान निकल आया सांप; कुर्सी छोड़ भागने लगे जज और वकील