Video: आग की लपटें और काले धुएं का गुबार, क्रैश के बाद दो हिस्सों में बंटा अजित पवार का विमान
Ajit Pawar Plane Crash Video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवा ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बारामती से प्लेन क्रैश का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक था।
अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। अजित पवार के विमान में उनके अलावा 4 अन्य लोग भी सवार थे। अजित पवार चुनाव प्रचार करने के लिए बारामती पहुंचे थे। वहीं, लैंडिंग के दौरान रनवे पर उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया, जिसमें सभी पांच लोगों की जान चली गई।
VIDEO | Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar and five other persons were killed after an aircraft carrying them crashed in Pune district. Visuals from spot. pic.twitter.com/XZbDHMhAPa
— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2026
विमान में लगी भीषण आग
डिप्टी सीएम के प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा इतना भयानक था कि विमान के परखच्चे उड़ गए और प्लेन दो हिस्सों में टूट गया। प्लेन क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और काले धुएं का गुबार उठने लगा।
हादसे की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। काफी समय तक अजित पवार की हालत पर सस्पेंस बना रहा, जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई।
VIDEO | Baramati: An aircraft carrying Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar crashes in Pune district. Visuals from the spot. pic.twitter.com/V5zyO6quT1
— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2026
हादसे की जांच जारी
विमान हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान डिप्टी सीएम का प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन था। घटना की जांच की जा रही है।