Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Go First Crisis: गो फर्स्ट की सभी उड़ानें 7 जून तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 09:00 PM (IST)

    गो फर्स्ट ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसका उड़ान संचालन सात जून तक रद्द कर दी गई है। गो फर्स्ट ने अपने एक ट्वीट में कहा कि परिचालन संबंधी कारणों से 7 ज ...और पढ़ें

    गो फर्स्ट की सभी उड़ानें 7 जून तक रद्द। फाइल फोटो।
    गो फर्स्ट की सभी उड़ानें 7 जून तक रद्द। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, एएनआई। संकटग्रस्त घरेलू एयरलाइन गो फर्स्ट ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसका उड़ान संचालन सात जून तक रद्द कर दी गई है। कंपनी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मालूम हो कि इससे पहले गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानों को 28 मई तक रद्द करने का फैसला किया था। हालांकि, बाद में इसको बढ़ाकर 30 मई तक कर दिया था।

    गो फर्स्ट की सभी उड़ाने 7 जून तक के लिए रद्द

    गो फर्स्ट ने अपने एक ट्वीट में कहा, "परिचालन संबंधी कारणों से 7 जून, 2023 तक गो फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द हैं। यात्रियों की हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" कंपनी ने आगे कहा कि हमें आपको सूचित करने के लिए खेद है कि कंपनी की सभी निर्धारित उड़ाने 7 जून, 2023 तक रद्द कर दी गई हैं। कंपनी ने आपने बयान में कहा कि यात्रियों को इसका पूरा रिफंड किया जाएगा।

    फिर संचालन शुरू करना चाहती है गो फ‌र्स्ट

    नकदी संकट के कारण स्वैच्छिक दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर रही गो फ‌र्स्ट ने डीजीसीए के पास पुनरोद्धार योजना जमा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इसमें एयरलाइन ने 26 विमानों और 152 दैनिक उड़ानों के साथ फिर से संचालन शुरू करने की इच्छा जताई है। इसके अलावा विमानन कंपनी अपनी पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्जदाताओं से बातचीत भी कर रही है।

    एक दिन में कितने उड़ानों का संचालन करती थी गो फर्स्ट?

    गो फ‌र्स्ट ने गत तीन मई को अपनी उड़ानें बंद कर दी थीं। इसके बाद से एयरलाइन ने अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और पायलट्स को वेतन नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी का वेतन खर्च करीब 30 करोड़ रुपये प्रतिमाह है। इस समय कंपनी में करीब 4,700 कर्मचारी हैं।

    खबरें और भी

    सूत्रों के अनुसार, डीजीसीए ने पुनरोद्धार योजना पर कुछ सवाल उठाएं हैं और विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। सेवा बंद करने से एक महीने पहले गो फ‌र्स्ट रोजाना 200 उड़ानों का संचालन करती थी।