विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं में अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरा क्यों है ज्यादा?

Published: Sat, 18 Oct 2025 05:30 PM (IST)

अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक्स क्रोमोसोम में एक जीन की पहचान की है, जो महिलाओं के मस्तिष्क में सूजन को ...और पढ़ें

महिलाओं को मल्टीपल स्क्लेरोसिस और अल्जाइमर का खतरा अधिक (फाइल फोटो)

महिलाओं को मल्टीपल स्क्लेरोसिस और अल्जाइमर का खतरा अधिक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एक्स क्रोमोसोम में जीन की पहचान

  2. महिलाओं में सूजन का खतरा ज़्यादा

  3. अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक्स क्रोमोसोम में एक जीन की पहचान की है, जो महिलाओं के मस्तिष्क में सूजन को बढ़ावा देता है और यह समझाता है कि क्यों महिलाएं अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी स्थितियों से अधिक प्रभावित होती हैं।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की टीम ने बताया कि मल्टीपल स्क्लेरोसिस के चूहों के माडल का उपयोग करते हुए, उन्होंने केडीएम6ए जीन की खोज की, जो माइक्रोग्लिया में सूजन का कारण बनता है। यह मस्तिष्क में इम्यून कोशिकाएं होती हैं।

क्यों है महिलाओं को ज्यादा खतरा?

जब केडीएम6ए और इसके संबंधित प्रोटीन को निष्क्रिय किया गया, तो मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी बीमारी और न्यूरोपैथोलाजी दोनों में मादा चूहों में सुधार हुआ। यह अध्ययन जर्नल साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है।प्रमुख शोधकर्ता डा. रोंडा वास्कुल ने कहा कि मल्टीपल स्क्लेरोसिस और अल्जाइमर दोनों ही महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा, दो-तिहाई स्वस्थ महिलाओं को मेनोपाज के दौरान ब्रेन फाग का अनुभव होता है। ब्रेन फाग एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, याददाश्त कमजोर होना और मानसिक थकान महसूस होती है। निष्कर्ष बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

जब टीम ने मस्तिष्क की इम्यून कोशिकाओं में केडीएम6ए जीन को आनुवंशिक रूप से नष्ट कर दिया, तो सूजन के अणु सक्रिय होने की स्थिति से विश्राम की स्थिति में चले गए। यह मादा चूहों में अत्यधिक महत्वपूर्ण रूप से नजर आए, लेकिन उनका प्रभाव नर में लगभग न के बराबर था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।