Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी ने रद किया रूस का दौरा, विक्ट्री डे परेड में नहीं होंगे शामिल

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 03:13 PM (GMT+05:30)

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने रूस दौरा रद कर दिया है। पीएम मोदी को विक्ट्री डे परेड में शिरकत करनी थी और ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने रद किया रूस का दौरा
    पीएम मोदी ने रद किया रूस का दौरा

    HighLights

    1. रूस के दौरे पर नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
    2. 9 मई को मॉस्को में पुतिन संग विक्ट्री डे परेड में होना था शामिल।

    रॉयटर्स, मॉस्को। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद हो गया है। पीएम मोदी 9 मई को मॉस्को में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये जानकारी दी है।

    वह रूस में विक्ट्री डे परेड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

    पहलगाम हमले के बाद रद हुआ ये दौरा

    माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से उपजे तनाव के चलते दौरे को रद करने का फैसला हुआ है।

    रूस ने पीएम मोदी दिया था न्योता

    रूस ने पीएम मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया था।

    कब होती है विक्ट्री डे परेड? 

    मॉस्को में हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड होती है। रेड स्क्वायर पर इसका आयोजन होता है। रूसी सशस्त्र बलों की यह परेड बहुत महत्व रखती है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमतौर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हैं और मुख्य भाषण देते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए रूस अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर रूस की निर्णायक जीत की याद के रूप में होती है।

    यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी CCPA और CCS की बैठक करेंगे आज, क्यों अहम है यह समिति?