विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह बोले- गायत्री प्रकरण पर शर्म करें मुख्यमंत्री अखिलेश

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 02:32 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 03:05 AM (IST)

अखिलेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज होने के बाद भाजपा सीएम अखिलेश यादव पर हमलावार हो गयी है।

अमित शाह बोले- गायत्री प्रकरण पर शर्म करें मुख्यमंत्री अखिलेश
अमित शाह बोले- गायत्री प्रकरण पर शर्म करें मुख्यमंत्री अखिलेश

जेएनएन, लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज हुआ। पांच सालों में हत्या, लूट, बलात्कार में प्रदेश नंबर वन बन गया। मुख्यमंत्री को इस पर शर्म करना चाहिए। मायावती कानून व्यवस्था सुधारने की बात करती हैं मगर मुख्तार अंसारी जैसे माफिया को संरक्षण दे रही हैं। कांग्रेस ने तो साठ साल तक तक देश को लूटा है। अब फिर उसी फिराक में गठबंधन किया है। शाह सोमवार को बस्ती, सुलतानपुर और चित्रकूट में आयोजित जनसभाओं में बोल रहे थे।

बस्ती के कप्तानगंज में अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं, 'हम बदल गए हैं, सुधर गए हैं लेकिन, अपराधी व दुराचारी और भ्रष्टाचारी उनकी पार्टी में हैं। दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति की चुनावी जनसभा के लिए मुख्यमंत्री स्वयं अमेठी गए हैं। प्रदेश की माताओं एवं बहनों को वह क्या संदेश देना चाहते हैं।'

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: गुजरात के गधों का प्रचार न करें सदी के महानायक

उन्होंने कहा कि, 'प्रदेश के राजनीतिक दलों में अपराधियों का बोलबाला है। यहां परिवार वाद बढ़ रहा है। 2014 में आपके आशीर्वाद से मोदी जी पीएम बने। प्रदेश के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये प्रति साल दिए गए। उस धन को कौन ले गया, चाचा या भतीजा?' राहुल गांधी पर तंज कसा कि साठ साल में आपके परिवार ने देश को सिर्फ बर्बाद किया।

भीड़ से संवाद करते हुए शाह ने कहा कि, 'आपके गांव घर में 24 घंटे बिजली आती है क्या, धान खरीदा जाता है क्या, गन्ने का पेमेंट होता है क्या। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।' सुलतानपुर में शाह बोले, बुआ-भतीजे मिलकर 15 सालों से सूबे को लूटते रहे। सपा सरकार के कार्यकाल में काम नहीं अपराध ही बोलता रहा। सर्जिकल स्ट्राइक पर परोक्ष रूप से कहा कि पाकिस्तान ने गोली चलाई तो भारत ने गोला दाग कर जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: FIR रोकने के लिए गायत्री प्रजापति ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

चित्रकूट में अमित शाह ने कहा कि जो महिलाओं से दुष्कर्म करता है उसका मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रचार करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि अच्छे दिन नहीं आये। बुंदेलखंड पैकेज का सारा पैसा बुआ-भतीजा और चाचा खा गए। 11 मार्च को भाजपा सरकार बनने पर अच्छे दिन आ जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।