विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah: आतंकी फंडिंग, ड्रग्स तस्करी और घुसपैठ... अमित शाह ने अधिकारियों को दिया नया टास्क

Updated: Wed, 05 Feb 2025 10:00 PM (IST)

Amit Shah केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में जम्मू-कश्मीर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अमित शाह ने बैठक में आतंक ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Photo - PTI)
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Photo - PTI)

HighLights

  1. उच्च स्तरीय बैठक में की जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के हालात की समीक्षा
  2. आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करने को बताया लक्ष्य
  3. समीक्षा बैठक में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मोदी सरकार के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के इकोसिस्टम के कमजोर होने को रेखांकित करते हुए गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स तस्करी से हो रही आतंकी फंडिंग को तत्परता और सख्ती से निपटने को कहा है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के हालात की समीक्षा के लिए बुलाई उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने साफ किया कि हमारा लक्ष्य आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना है।

मीटिंग में कौन-कौन शामिल

बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके एक दिन पहले हुई समीक्षा बैठक में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए थे।

अधिकारियों को मिला निर्देश

गृह मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने राज्य में आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम की स्थिति पर विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की स्थिति पर जानकारी दी गई। अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जीरो घुसपैठ का लक्ष्य रखकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

तत्परता से होगी कार्रवाई

शाह ने साफ किया कि एजेंसियों को घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी देरी के कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। अमित शाह ने कहा कि नार्को नेटवर्क जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स की तस्करी के साथ घुसपैठ और आतंकियों को गतिविधियां चलाने में भी मदद कर रहे हैं। ड्रग्स तस्करी से प्राप्त पैसे से हो रही टेरर फंडिंग तो रोकने के लिए तत्परता से कार्रवाई करना होगा।

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस

उन्होंने साफ किया कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के साथ जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद के पूर्ण खात्मे प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी एजेंसियों को इसके लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने को कहा। शाह ने कहा कि सुरक्षा के सभी मानकों पर जम्मू-कश्मीर में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और उसके लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें: 'एक तिहाई देश को काट दिया, अब कितना काटोगे...' विपक्ष पर अमित शाह ने बोला हमला