विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: ऑटो ड्राइवर का अनोखा जुनून, ब्रांडेड कारों के लोगो से सजाया अपना तिपहिया वाहन

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:51 PM (IST)

कुर्ला इलाके के रहने वाले जनार्दन वाघचोरे सिर्फ ऑटो-रिक्शा चालक नहीं, बल्कि कारों के दीवाने भी हैं। उन्होंने अपने ऑटो-रिक्शा को कारों के ब्रांड लोगो से सजाया है।

मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने ब्रांडेड कारों के लोगो से सजाया अपना तिपहिया वाहन

मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने ब्रांडेड कारों के लोगो से सजाया अपना तिपहिया वाहन

HighLights

  1. जनार्दन का कहना है कि कारें उनके बचपन से ही पसंद रही हैं

  2. लोग इस अनोखे रिक्शा को देखकर रुक जाते हैं और तस्वीरें खींचते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर का ऐसा जुनून देखने को मिला है जिसने सबको हैरान कर दिया है।

कुर्ला इलाके के रहने वाले जनार्दन वाघचोरे सिर्फ ऑटो-रिक्शा चालक नहीं, बल्कि कारों के दीवाने भी हैं। उन्होंने अपने ऑटो-रिक्शा को कारों के ब्रांड लोगो से सजाया है।

उनके ऑटो पर ऐसा कोई लोगो नहीं जो ना लगा हो। जनार्दन ने अपने रिक्शा पर 2 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले विभिन्न कार ब्रांडों के लोगो लगाए हैं।

बाहर से लेकर अंदर तक पूरा रिक्शा कारों के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है। मुंबई की व्यस्त सड़कों पर यह रंग-बिरंगा और अनोखा ऑटो-रिक्शा लोगों का ध्यान खींच रहा है।

जनार्दन का कहना है कि कारें उनके बचपन से ही पसंद रही हैं। ऑटो-रिक्शा चलाते हुए भी उन्होंने अपनी इस शौक को नहीं छोड़ा और अपने वाहन को ही कारों का चलता-फिरता प्रदर्शन स्थल बना लिया।

लोग इस अनोखे रिक्शा को देखकर रुक जाते हैं और तस्वीरें खींचते हैं। जनार्दन का यह प्रयास साबित करता है कि जुनून हो तो साधारण चीजों को भी खास बनाया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।